DharamViral

Men Lucky Signs: पुरुषों के शरीर पर ये 4 शुभ निशान बदल देते हैं किस्मत, 30 की उम्र के बाद मिलता है पैसा और शोहरत

Men Lucky Signs: सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें व्यक्ति की कुंडली नहीं बल्कि उसके शरीर के आकार, बनावट और निशानों के आधार पर भविष्य का आकलन किया जाता है। इस शास्त्र में बताया गया है कि शरीर पर मौजूद कुछ विशेष चिन्ह न केवल शुभ संकेत देते हैं, बल्कि व्यक्ति के जीवन में बड़े बदलाव का कारण भी बनते हैं। खासकर पुरुषों के लिए ये निशान अत्यंत भाग्यशाली माने जाते हैं, जो उम्र बढ़ने के साथ उनकी किस्मत को नई दिशा देते हैं। यहां जानिए इन शुभ निशानों के बारे में। 

Men Lucky Signs: पुरुषों के शरीर पर ये 4 शुभ निशान बदल देते हैं किस्मत, 30 की उम्र के बाद मिलता है पैसा और शोहरत
Men Lucky Signs: पुरुषों के शरीर पर ये 4 शुभ निशान बदल देते हैं किस्मत, 30 की उम्र के बाद मिलता है पैसा और शोहरत

त्रिभुज का निशान: मेहनत के बाद मिलता है बड़ा फल

Khabar Monkey

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर किसी पुरुष के पैरों पर त्रिभुज का निशान होता है, तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोग शुरुआती जीवन में संघर्ष करते हैं, लेकिन 30 की उम्र के बाद उन्हें मेहनत का पूरा फल मिलता है। इस समय इनके जीवन में धन, संपत्ति और सामाजिक प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ती है।

कमल और चक्र चिन्ह: भाग्य का मजबूत साथ

ऐसे पुरुष जिनके पैरों के तलवे पर कमल या चक्र का निशान होता है, उन्हें बहुत भाग्यशाली माना जाता है। ये लोग मेहनती होते हैं और अपने प्रयासों से सफलता हासिल करते हैं। माना जाता है कि 30 के बाद इनके जीवन में भाग्य का विशेष साथ मिलता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाती है।

तारों के निशान: संघर्ष के बाद स्थिर जीवन

अगर शरीर पर छोटे-छोटे तारों जैसे निशान हों, तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे पुरुष शुरुआती वर्षों में काफी मेहनत करते हैं, लेकिन बाद में जीवन स्थिर और सुखद हो जाता है। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और रिश्तों में भी संतुलन बना रहता है।

हाथ के शुभ चिन्ह: तेजी से बढ़ती तरक्की

सामुद्रिक शास्त्र में हथेली पर शंख, स्वास्तिक, त्रिशूल, मछली, कमल या अन्य शुभ चिन्हों का होना अत्यंत भाग्यशाली माना गया है। ऐसे पुरुषों को 30 की उम्र के बाद अचानक उन्नति और धन लाभ के अवसर मिलते हैं। समाज में भी इन्हें सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply