बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि उन्होंने अपने शानदार कार कलेक्शन में नई कैडिलैक एस्केलेड एसयूवी (Cadillac Escalade SUV) शामिल की है।

हाल ही में मुंबई की सड़कों पर इस लग्जरी गाड़ी को चलाते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद फैंस के बीच इसकी खूब चर्चा होने लगी।
कैडिलैक एस्केलेड एसयूवी दुनिया की सबसे प्रीमियम और लग्जरी SUVs में गिनी जाती है। अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी कैडिलैक भारत में आधिकारिक तौर पर अपनी गाड़ियां नहीं बेचती, इसलिए माना जा रहा है कि इस SUV को प्राइवेट इंपोर्ट कराया गया है। भारी इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स के कारण भारत में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 5 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
यह SUV दमदार 6.2-लीटर V8 इंजन से लैस है, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ लग्जरी का बेहतरीन अनुभव देती है। इसमें 38-इंच का कर्व्ड OLED डैशबोर्ड, बेहद आरामदायक इंटीरियर, एडवांस एंटरटेनमेंट सिस्टम और कई हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं। यही वजह है कि इस गाड़ी को अक्सर “चलती-फिरती प्राइवेट जेट” जैसी फीलिंग देने वाली SUV कहा जाता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म King को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। फिल्म को 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की तैयारी है।





