मिस वर्ल्ड 2017 और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर आए दिनों अपने लुक्स की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं. अब एक बार फिर मानुषी छिल्लर चर्चा में आ गई हैं और इसकी वजह है उनकी कुछ तस्वीरें. मानुषी छिल्लर हाल ही में मालदीव पहुंची हैं और वहां से कुछ फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं.

बढ़ती गर्मी से बचने के लिए मानुषी छिल्लर मालदीव पहुंचकर राहत की सांस ले रही हैं. मानुषी छिल्लर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटोज शेयर कीं, जिनमें वो मालदीव के बीच पर एंजॉय करती हुई दिख रही हैं.
मानुषी छिल्लर इन तस्वीरों में येलो कलर की मोनोकिनी पहने हुए दिखीं. उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है. इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए मानुषी छिल्लर ने लिखा, “द्वीप की लड़की”. पीले कलर की मोनोकिनी के साथ मानुषी छिल्लर ने सनग्लासेस कैरी किया.
इन तस्वीरों में मानुषी छिल्लर का ग्लैमरस अवतार नजर आ रहा है. इससे पहले मानुषी छिल्लर एक फोटो में बेबी ब्लू बिकिनी पहने नजर आ रही हैं जो बीच के नजारे से बिल्कुल मेल खा रहा था. मानुषी ने मालदीव में अपने बोल्ड और ग्लैमरस अवतार से कहर ढा दिया.
बिकिनी के अलावा, मानुषी ने अपने वॉर्डरोब को रिसॉर्ट स्टाइल के कंफर्मेटबल लुक से भी स्टाइल किया. ब्रालेट स्टाइल टॉप को लूज पैंट के साथ उन्होंने कैज़ुअल लुक में पोज किया. इसपर उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी और हल्के, नैचुरल मेकअप के साथ कैरी किया.





