HealthViral

Lifestyle Mistakes: वक्त से पहले न हो जाएं बूढ़े, लाइफस्टाइल की इन गलतियों को आज ही सुधारें

Lifestyle Mistakes: आज की अनहेल्दी और बिजी लाइफस्टाइल के बीच कई लोग खुद पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं. वैसे तो हर कोई चाहता है कि वो लंबे समय तक यंग और फिट दिखे. लेकिन रोजमर्रा की जिदंगी में कुछ ऐसी आम गलतियां कर देते हैं, जो उनके शरीर और चेहरे पर बुरा असर डालती है. आसान भाषा में कहें तो इन गलतियों की वजह से शरीर और चेहरे पर बुढ़ापे के संकेत दिखने लगते हैं. इन आदतों में खराब खानपान, देर रात तक जागना, तनाव, पानी कम पीना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी जैसी आदतें न सिर्फ त्वचा की चमक छीन लेती हैं, बल्कि शरीर को भी अंदर से कमजोर बना देती हैं.

Lifestyle Mistakes: वक्त से पहले न हो जाएं बूढ़े, लाइफस्टाइल की इन गलतियों को आज ही सुधारें
Lifestyle Mistakes: वक्त से पहले न हो जाएं बूढ़े, लाइफस्टाइल की इन गलतियों को आज ही सुधारें

इसका असर चेहरे पर झुर्रियों, थकान, बालों के झड़ने और एनर्जी की कमी के रूप में दिखाई देने लगता है. कई बार लोग इन संकेतों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही छोटी-छोटी गलतियां धीरे-धीरे सेहत पर बड़ा असर डालती हैं. अगर समय रहते इन आदतों को सुधारा न जाए आप समय से पहले ही बूढ़ी दिखने लग सकती हैं. ऐसे चलिए जानते हैं आपको अपनी लाइफस्टाइल की किन गलितयों को सुधारने की जरूरत है.

देर रात तक जागना और पूरी नींद न लेना

बहुत आम हो गया है. अमूमन लोग रात को सारा काम खत्म करने के बाद वेब सीरीज और रील स्क्रोल करते रहते हैं. ऐसे में नींद की क्वालिटी को खराब होती ही है. साथ ही नींद भी पूरी नहीं हो पाती है. इसका सीधा असर हमारी स्किन पर दिखने लगता है. आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना, त्वचा पर डलनेस होना और झुर्रियां आना आम हो जाता है. अगर आप लंबे समय तक स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखना चाहते हैं तो 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें.

जरूरत से ज्यादा जंक फूड खाना

फास्ट फूड भले ही जुबान के लिए अच्छा होता है लेकिन ये हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है. ये शरीर को अंदर से कमजोर कर देता है और स्किन पर भी पिपंल्स जैसी कई समस्याएं पैदा करता है. ज्यादा चीनी, नमक और प्रोसेस्ड फूड त्वचा की चमक कम कर सकते हैं और वजन बढ़ाने के साथ एजिंग प्रोसेस को तेज कर देते हैं. हेल्दी और बैलेंस डाइट न सिर्फ शरीर को फिट रखती है बल्कि लंबे समय तक जवान दिखने में भी मदद करती है.

पानी कम पीना

ग्लोइंग और हेल्दी स्किन का सबसे बड़ा राज है हाइड्रेशन. लेकिन अगर आप कम पानी पीते हैं तो इससे स्किन की चमक खो सकती है और चेहरे पर बूढ़ापा नजर आ सकता है. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है.

स्ट्रेस को नजरअंदाज करना

लगातार तनाव लेना सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि आपकी खूबसूरती पर भी असर डालता है. ज्यादा स्ट्रेस लेने से हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं, जिससे बाल झड़ना, त्वचा खराब होना और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. अगर आप लंबे समय तक युवा और हेल्दी दिखना चाहती हैं तो योग, मेडिटेशन और पसंदीदा एक्टिविटी को अपनी डेली लाइफ में जरूर शामिल करें.

Khabar Monkey

फिजिकल एक्टिविटी से दूरी बनाना

दिनभर बैठकर काम करना और एक्सरसाइज न करना शरीर को धीरे-धीरे कमजोर बना सकता है. फिजिकल एक्टिविटी की कमी से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने और शरीर में सुस्ती आने लगती है. नियमित वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज शरीर को एक्टिव रखने के साथ त्वचा में भी नेचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद करती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply