Viral

LAC पर फैसले के लिए चीन में भारत की बड़ी बैठक, शांति और स्थिरता पर फोकस

भारत और चीन मिलकर पिछले कुछ वक्त से अपने रिश्तों को सुधारने का काम कर रहे हैं और इसी कड़ी में दोनों देशों के बीच सीमा पर हालात को लेकर एक बार फिर अहम बातचीत हुई है। बीजिंग में भारत और चीन के बीच सीमा मामलों पर काम करने वाले वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन यानी डब्ल्यूएमसीसी की 35वीं बैठक आयोजित की गई जिसमें दोनों देशों ने सीमा क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की और सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर संतोष जताया। यह बैठक 27 मई को बीजिंग में हुई है। संयुक्त सचिव सुजीत घोष ने की जबकि चीनी पक्ष का नेतृत्व चीन के विदेश मंत्रालय के बाउंड्री एंड ओशेनिक अफेयर्स विभाग के महानिदेशक हो यांची ने किया। 

इसे भी पढ़ें:

LAC पर फैसले के लिए चीन में भारत की बड़ी बैठक, शांति और स्थिरता पर फोकस
LAC पर फैसले के लिए चीन में भारत की बड़ी बैठक, शांति और स्थिरता पर फोकस
बैठक के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बातचीत रचनात्मक और भविष्य को ध्यान में रखकर की गई। दोनों पक्षों ने माना कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने की दिशा में जो प्रगति हुई है उससे भारत और चीन के द्विपक्षीय संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य करने में मदद मिली। इस दौरान दोनों देशों के बीच सीमा निर्धारण, बॉर्डर मैनेजमेंट, विभिन्न तंत्रों को मजबूत बनाने और सीमा पार सहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। भारत ने खासतौर पर सीमा पार नदियों से जुड़े विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र की अगली बैठक जल्द बुलाने पर जोर दिया। माना जा रहा है कि यह मुद्दा दोनों देशों के बीच जल संसाधनों और सीमा पार बहने वाली नदियों से जुड़े सहयोग को लेकर अहम है। बैठक में यह भी तय हुआ कि दोनों देश राजनयिक और स्थैन स्तर पर नियमित बातचीत और संपर्क बनाए रखेंगे।

इसे भी पढ़ें:

इसके लिए उन तंत्रों का भी इस्तेमाल जारी रहेगा जिन पर 24वीं विशेष प्रतिनिधि वार्ता के दौरान सहमति बनी थी। दोनों देशों ने इस बात पर भी सहमति जताई कि चीन में होने वाली विशेष प्रतिनिधियों की अगली बैठक की तैयारी मिलकर की जाएगी। आपको बता दें भारत और चीन के बीच यह बातचीत ऐसे वक्त पर हुई जब पिछले कुछ सालों में सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में तनाव देखा गया था। हालांकि हाल के समय में दोनों पक्ष लगातार बातचीत और सैन्य स्तर पर संवाद के जरिए हालात को स्थिर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply