EntertainmentViral

‘ये तुझे बर्बाद कर देगा’, शाहरुख खान, अक्षय कुमार ने हनी सिंह को दी थी चेतावनी, बोले- मैं नशे में डूब चुका था

पंजाबी रैपर और सिंगर हनी सिंह के गाने एक दौर में तकरीबन सभी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा हुआ करते थे। युवा उनके गानों को बेहद पसंद करती थी। लेकिन जितना तेजी से हनी सिंह के करियर का ग्राफ ऊपर गया था उतनी ही तेजी से सिंगर ने अपना डाउनफॉल भी देखा। हाल ही में सिंगर ने अपने नशे की लत, बायपोलर डिसआर्डर, अकेलेपन और गिरते करियर ग्राफ पर बात की। जहां उन्होंने एक खुलासा करते हुए बताया कि किंग खान और अक्षय कुमार उन्हें नशे के बारे में चेतावनी दे चुके थे।

Khabar Monkey

‘ये तुझे बर्बाद कर देगा’, शाहरुख खान, अक्षय कुमार ने हनी सिंह को दी थी चेतावनी, बोले- मैं नशे में डूब चुका था
‘ये तुझे बर्बाद कर देगा’, शाहरुख खान, अक्षय कुमार ने हनी सिंह को दी थी चेतावनी, बोले- मैं नशे में डूब चुका था

शाहरुख खान और अक्षय पर क्या बोले

रैपर हनी सिंह ने इस बात कुबूल किया कि वह 2011 और 2014 के समय वह अपने करियर की ऊंचाइयों पर थे। पैसा, कामयाबी और नशे में खो चुके थे। एक इंटरव्यू में सिंगर ने अपने नशे की लत पर बात करते हुए बॉलीवुड के किंग खान और अक्षय कुमार के बारे में बताया कि वह दोनों उन्हें नशे से दूर रहने की लगातार सलाह दे रहे थे। हनी सिंह ने कहा- ‘शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे लोग दिल से बेहद सरल हैं, उनके अंदर कोई अंधेरा नहीं है।’

‘वो मुझे देखते थे और समझाते थे कि मैं जो कर रहा हूं, उससे दूर रहूं क्योंकि वह गलत रास्ता है। खासकर शाहरुख खान और अक्षय कुमार। शाहरुख खान ने मुझे कई बार कहा था ‘ये तुम्हें बर्बाद कर देगा, खत्म कर देगा और पूरी तरह तोड़ देगा।’

कामयाबी के बाद भी खुश नही थे

हनी सिंह ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि ‘वह अपने करियर के शानदार समय में भी खुश नहीं थे। वह बहुत अकेले थे और अपने होश में नहीं थे।मैं सबसे बात अलग तरह से करता था, बदतमीजी करता था औऱ उस समय मेरी सोच काफी अलग थी। मैं खुद को भगवान कहता था। इतनी छोटी उम्र में कामयाबी और इतना पैसा मिलने पर मैं होश खो बैठा था। इसके साथ मैने ड्रग्स करने भी शुरू कर दिए थे।’ सिंगर ने बताया

हनी सिंह की वापसी

देसी कलाकार गाने के हिट होने के बाद उन्हें पता चला कि उन्हें बायपोलर डिसऑर्डर है। साल 2017 में सिंगर ने म्यूजिक और नशे को छोड़ दिया और वह दिल्ली में अपना इलाज कराने लगे। साल 2023 में सिंगर ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ कलास्टार गाने से वापसी की।

Leave a Reply