Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Troll: टीवी की दुनिया में ‘लॉजिक’ अक्सर खिड़की से बाहर फेंक दिया जाता है, लेकिन ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के हालिया ट्विस्ट ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं. शो में नए ‘अंश’ (यानी करण के सौतेले बेटे) के रूप में आकाशदीप सहगल की एंट्री क्या हुई, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. लोग पूछ रहे हैं कि भाई, ये बेटा है या भाई?

सोशल मीडिया पर लोग शो की कास्टिंग टीम को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. इसकी वजह भी जायज है. अगर आप कलाकारों की असल उम्र पर गौर करेंगे, तो आपका सिर चकरा जाएगा,
- हितेन तेजवानी (करण): 52 साल
- आकाशदीप सहगल (बेटा): 51 साल
- स्मृति ईरानी (दादी-तुलसी): 50 साल
- अमर उपाध्याय (दादा-मिहिर): 49 साल
View this post on Instagram
‘करण’ लग रहे हैं जवान, ‘बेटा’ दिख रहा है बड़ा!
यूजर्स का कहना है कि ऑनस्क्रीन पिता बने आज भी काफी फिट और यंग दिखते हैं. वहीं, आकाशदीप सहगल को ‘यंग’ दिखाने की कोशिश में किया गया मेकअप भी फेल होता दिख रहा है. ट्रोलर्स लिख रहे हैं, “आकाशदीप किसी भी एंगल से हितेन का बेटा नहीं लग रहा है. भले ही सीरियल में रेयान यानी रियो को अंश के बेटे के रूप में लाया गया है और ये वही अंश है, जिसे तुलसी ने गोली मारी थी, लेकिन मेकर्स ने अंश के बेटे के रूप में नीली आंखों वाले किसी यंग एक्टर को कास्ट क्यों नहीं किया?”
एक यूजर ने लिखा, “ये सिर्फ एकता कपूर के शो में ही मुमकिन है कि पोता, दादा से उम्र में बड़ा निकल जाए.” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “मेकअप उम्र छुपा नहीं पा रहा और लॉजिक तो पहले ही गायब हो चुका है.”
‘अंश’ की विरासत और ‘रियांश’ की चुनौती
का ‘क्योंकि’ फ्रेंचाइजी के साथ रिश्ता बहुत पुराना और गहरा है. उन्होंने सीरियल में ‘अंश गुजराल’ की भूमिका निभाई थी, जो तुलसी और मिहिर का सबसे बड़ा खलनायक बेटा था. अंश का किरदार इतना नफरत भरा था कि जब तुलसी ने उसे अपनी ही बंदूक से मार गिराया था, तो वो भारतीय टीवी इतिहास का सबसे बड़ा मोमेंट बन गया था. सीजन 2 में उनकी वापसी को लेकर आकाशदीप ने खुद स्वीकार किया था कि उन्हें उम्मीद थी कि वे ‘एकलव्य’ (अंश का बेटा) बनकर वापस आएंगे, लेकिन मेकर्स ने उन्हें ‘रियांश’ बना दिया, जो कि करण विरानी का कथित बेटा है. रियांश के आने से विरानी परिवार की नीव हिल गई है क्योंकि वो दिखने में हू-ब-हू ‘अंश’ जैसा है.
लेकिन समस्या चेहरे की नहीं, बल्कि चेहरे पर दिखने वाली ‘उम्र’ की है. 52 साल की उम्र में आकाशदीप एक ऐसे युवक का किरदार निभाने की कोशिश कर रहे हैं, जो अभी अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद में है. भारी मेकअप और लाइटिंग के बावजूद उनकी असल उम्र छिप नहीं पा रही है. दूसरी तरफ, हितेन तेजवानी (51) और गौरी प्रधान (50) अपनी फिटनेस की वजह से आज भी काफी युवा दिखते हैं, जिससे पूरा सीन थोड़ा अजीब दिखने लगता है.





