सोमवार, 13 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ITR: टैक्स चोरी पड़ेगी महंगी! अपनी कमाई छिपाने पर लग सकता है दोगुना जुर्माना​ | UP PCS Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में PCS अफसरों के ट्रांसफर, 181 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, सैयद सानिया सोनम प्रयागराज की उपजिलाधिकारी, देखें पूरी लिस्ट​ | दिल्ली की नई EV पॉलिसी पर बवाल! फैसला बदलने की मांग, आखिर क्यों विरोध में उतरी ट्रांसपोर्ट यूनियन?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Khan Sir Coaching Dispute Update: कोचिंग विवाद में खान सर को मिली अग्रिम जमानत, दोनों बॉडीगार्ड्स को भी राहत​

Faisal Khan Sir Coaching Dispute Update: पटना के खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को कोचिंग विवाद मामले में कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है। गौरतलब है पूरा मामला जून की शुरुआत में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। जब कुछ उपद्रवियों ने कथित तौर पर खान सर के […]

Faisal Khan Sir Coaching Dispute Update: पटना के खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को कोचिंग विवाद मामले में कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है। गौरतलब है पूरा मामला जून की शुरुआत में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। जब कुछ उपद्रवियों ने कथित तौर पर खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में तोड़फोड़ की कर दी थी।

इस घटना के दौरान उनके सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया था। फैसल खान के साथसाथ उनके दोनों निजी सुरक्षाकर्मियों को भी इस पूरे विवादित प्रकरण में सहआरोपी बनाया गया था। 

क्या है मामला 

यह मामला उस समय चर्चा में आया था जब पटना के एक कोचिंग संस्थान से जुड़े विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई थी। वायरल वीडियो के आधार पर कदमकुआं थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में फायरिंग की घटना में कोचिंग संस्थान से जुड़े दो गार्डों की भूमिका सामने आने का दावा किया गया, जिन्हें बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने पहले पुलिस से केस डायरी और जांच से संबंधित दस्तावेज तलब किए थे। अब अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने खान सर को अंतरिम राहत देते हुए गिरफ्तारी और अन्य दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई में पुलिस की जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों पर विस्तार से विचार किया जाएगा।  


 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY