सोमवार, 13 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी… कृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा की तारीख तय, हरिद्वार से संतों का बड़ा ऐलान​ | Pregnancy Health Tips: फोलिक एसिड ही नहीं….प्रेगनेंसी में ये पोषक तत्व भी हैं जरूरी, एक्सपर्ट ने बताया​ | Ashadha Amavasya 2026: 13 या 14 जुलाई? जानें Bhaumvati Amavasya की सही Date और पूजन विधि​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

मार्केट खुलते ही मची खरीदारी की होड़, ईशा अंबानी की इस कंपनी के शेयर 20% उछले; जानें क्या है वजह​

जस्ट डायल के शेयरों में शानदार तेजी जून तिमाही के मजबूत नतीजों और AI पर कंपनी के फोकस के कारण आई। कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू और कैश रिजर्व बढ़ा है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही Just Dial के शेयर ने ऐसा दमदार उछाल दिखाया कि निवेशकों की नजर […]

जस्ट डायल के शेयरों में शानदार तेजी जून तिमाही के मजबूत नतीजों और AI पर कंपनी के फोकस के कारण आई। कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू और कैश रिजर्व बढ़ा है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही Just Dial के शेयर ने ऐसा दमदार उछाल दिखाया कि निवेशकों की नजर उसी पर टिक गई. कंपनी के शेयरों ने कारोबार शुरू होते ही रफ्तार पकड़ लिया। रफ्तार इतनी कि कंपनी ने सोमवार को अपना नया 52 वीक हाई बनाया। साथ ही कंपनी के शेयरों में अफर सर्किट भी लगा। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि निवेशकों ने इस शेयर की खरीदारी शुरू कर दी. आइए पूरी कहानी विस्तार से जानते है।

कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी की सबसे बड़ी वजह जून तिमाही के शानदार नतीजे रहे। कंपनी का मुनाफा बढ़ा है, कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली है और उसके पास बड़ी मात्रा में कैश भी मौजूद है। इसके साथ ही कंपनी ने AI के इस्तेमाल को लेकर भी बड़े अपडेट दिए हैं। AI की मदद से ग्राहकों को बेहतर सेवा मिल रही है और कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह रही कि बाजार ने इन नतीजों का जोरदार स्वागत किया और शेयर में बड़ी तेजी देखने को मिली।

Q1 के नतीजों से निवेशक हुए खुश

जस्ट डायल के शेयर सोमवार को BSE पर कारोबार शुरू होते ही करीब 20 फीसदी चढ़कर 676 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए। कंपनी ने वित्त वर्ष 202627 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिन्हें बाजार ने काफी अच्छा माना। इसी वजह से शेयर में तेज खरीदारी देखने को मिली।

कंपनी का नेट प्रॉफिट एक साल पहले के मुकाबले 4.1 फीसदी बढ़कर 166.2 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी की कुल कमाई यानी रेवेन्यू करीब 10 फीसदी बढ़कर 327.5 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी बढ़ा और उसका मार्जिन 26.7 फीसदी पर बना रहा, जो कारोबार की मजबूत स्थिति दिखाता है।

6000 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश

जून 2026 के आखिर तक कंपनी के पास 6022 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश और निवेश मौजूद था। किसी भी कंपनी के लिए मजबूत कैश पोजिशन अच्छी मानी जाती है, क्योंकि इससे भविष्य में कारोबार बढ़ाने और नए निवेश करने में आसानी होती है। खास बात यह है कि यह कैश कंपनी के मार्केट कैप से भी कहीं अधिक है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 4802 करोड़ रुपए है।

यूजर्स और लिस्टिंग में भी हुई बढ़त

Just Dial के प्लेटफॉर्म पर इस तिमाही में करीब 19.3 करोड़ यूनिक विजिटर्स आए। मोबाइल से आने वाले यूजर्स की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 86.5 फीसदी रही। कंपनी की एक्टिव लिस्टिंग बढ़कर 5.61 करोड़ हो गई, जो पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी ज्यादा है।

इसके अलावा कंपनी के प्लेटफॉर्म पर तस्वीरों की संख्या, रेटिंग और रिव्यू भी बढ़े हैं। वहीं कंपनी के पेड कैंपेन की संख्या भी बढ़कर 6.39 लाख से ज्यादा हो गई, जिससे पता चलता है कि पहले के मुकाबले ज्यादा कारोबार कंपनी की सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।

AI पर बड़ा दांव लगा रही है कंपनी

कंपनी का कहना है कि अब उसके कारोबार में AI की बड़ी भूमिका है। AI की मदद से ग्राहकों की जरूरत को बेहतर तरीके से समझा जा रहा है और सही कारोबार से उन्हें जोड़ा जा रहा है। इससे ग्राहकों का अनुभव बेहतर हो रहा है। कंपनी ने AI का इस्तेमाल अपनी सेल्स टीम, कस्टमर सपोर्ट, लिस्टिंग की जांच और कैटलॉग मैनेजमेंट जैसे कई कामों में भी शुरू कर दिया है। इससे काम तेजी से हो रहा है और ग्राहकों को बेहतर सेवा मिल रही है।

ईशा अंबानी की कंपनी की 64% हिस्सेदारी

ईशा अंबानी की रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड द्वारा जुलाई 2021 में जस्ट डायल को खरीदा गया था। Reliance Retail Ventures Limited के पास 64 फीसदी हिस्सेदारी के साथ कंट्रोल है। ईशा अंबानी RRVL की Executive Director हैं।

Just Dial ने 10 जुलाई, 2026 से Dinkar Ayilavarpu को मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक नियुक्त किया है। वे 1 अगस्त, 2026 से कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

सालभर में कमजोर रहा शेयर

सोमवार को शेयर में शानदार तेजी देखने को तो मिली, लेकिन लंबे समय की बात करें तो तस्वीर थोड़ी अलग है. इस साल की शुरुआत से अब तक जस्ट डायल का शेयर करीब 12 फीसदी नीचे है. वहीं पिछले एक साल में इसमें करीब 31 फीसदी की गिरावट आई है. ऐसे में सोमवार की तेजी ने निवेशकों को जरूर राहत दी है, लेकिन आगे शेयर का प्रदर्शन कंपनी के आने वाले नतीजों और कारोबार की रफ्तार पर निर्भर करेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY