पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह से जारी मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने देश के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। केन्याई पुलिस और गृह मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात दिनों में 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से अधिकांश की मृत्यु डूबने के कारण हुई है।

इसे भी पढ़ें:
Khabar Monkey
देश के गृह मंत्रालय के अनुसार, देशभर में बाढ़ से पिछले एक सप्ताह में 18 लोगों की मौत हुई है और 54,000 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं जिनमें से 6,000 परिवार देश की राजधानी नैरोबी के हैं।
देशभर में कई विद्यालयों और अस्पतालों में पानी भर गया है तथा 17 सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया है।
इसे भी पढ़ें:
भूस्खलन के कारण पश्चिमी रिफ्ट वैली क्षेत्र में हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। देश के जलविद्युत बांधों में जलस्तर बढ़ने के कारण ताना और अथी नदियों के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
केन्या मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि मई के पहले दो सप्ताह में सामान्य से अधिक बारिश जारी रह सकती है।
देश में बारिश का मौसम शुरू होने पर मार्च में भारी बारिश हुई थी, जिससे व्यापक पैमाने पर तबाही हुई। मार्च के अंत तक वर्षा जनित हादसों में 100 से अधिक लोग मारे गए।





