शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘चढ़ावा चोरी से हम सभी आहत, दोषियों को कठोर दंड जरूरी…’ राम मंदिर दान मामले पर RSS की पहली प्रतिक्रिया​

RSS on Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या में दान की चोरी के मामले पर पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. राम मंदिर निर्माण के कामकाज से लेकर राम मंदिर ट्रस्ट के निर्माण तक आरएसएस के अनुशांंगिक संगठन विश्व हिन्दू परिषद की अहम भूमिका रही है. ऐसे में चंदा चोरी […]

RSS on Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या में दान की चोरी के मामले पर पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. राम मंदिर निर्माण के कामकाज से लेकर राम मंदिर ट्रस्ट के निर्माण तक आरएसएस के अनुशांंगिक संगठन विश्व हिन्दू परिषद की अहम भूमिका रही है. ऐसे में चंदा चोरी मामले को लेकर संघ ने अपनी सधी प्रतिक्रिया में गूढ़ बात कह दी है.

आरएसएस के पहले बयान में उसके महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने समस्त रामभक्तों से धैर्य रखने की अपील की है. होसबोले ने कहा कि दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए. करीब ढ़ाई मिनट का वीडियो जारी करते हुए होसबोले ने जो कहा, उसे आपको अक्षरशः बताते हैं.

होसबोले ने कहा ‘राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है. अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुंचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं.’

‘कठोर दंड हो’
उन्होंने ये भी कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड हो, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है.

आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने ये भी कहा, ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है, कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे. वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए.’

क्या चाहता है संघ?
होसबोले ने कहा, ‘हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल करेंगे. हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा.’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे.

कब हुआ खुलासाअबतक क्या हुआ?
राम मंदिर दान चोरी मामले में जांच तेज हो गई है. एसआईटी की जांच में एकएक करके सबका कच्चा चिट्ठा खुल रहा है. राम मंदिर दान चोरी पर बहुत बड़ा अपडेट आया है, आरोपियों के मोबाइल चैट से भी खुलासे हो रहे हैं. इस बीच चढ़ावा चोरी केस में अविनाश के घर के बाहर एक संदिग्ध कार मिलने की बात सामने आई है.

राम मंदिर दान चोरी केस को लेकर पूर्व सांसद विनय कटियार ने भी बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा, ‘चंपत राय और गोपाल राव के नाम भी सबके सामने हैं और जांच के आधार पर दोषियों को जेल भी जाना पड़ सकता है. कटियार ने कहा, ‘वे प्रधानमंत्री मोदी के संपर्क में हैं और उन्हें भरोसा है सब ठीक हो जाएगा.’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY