Kalatmak Yog 2026: जब भी शुक्र और चंद्रमा की किसी राशि में युति होती है तो उससे कलात्मक योग का निर्माण होता है। ये योग सुख-समृद्धि और अकूत धन-संपत्ति प्रदान करता है। 19 मई से इस योग का प्रभाव शुरू हो चुका है और 4 राशियों पर इसका बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों की बंद किस्मत के ताले खुल जाएंगे। आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया हो जाएगी और इस अवधि में आप अच्छा पैसा बनाने में कामयाब रहेंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

इन 4 राशियों पर होगी धन की बौछार
- मिथुन राशि (Gemini) – मिथुन राशि वालों के लिए ये योग बेहद शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। इस अवधि में आपकी सैलरी में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। आपको समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होगा।
- सिंह राशि (Leo) – सिंह राशि वाले करियर में ऊंचाइयां पाएंगे। कहीं से अटका फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। यह योग आय के नए स्रोत खोलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। इतना ही नहीं पैतृक संपत्ति से भी अच्छा धन लाभ होने के योग हैं।
- तुला राशि (Libra) – तुला राशि वालों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। भाग्य का आपको खूब साथ मिलेगा। अचानक से कहीं से बड़ा धन लाभ होने की उम्मीद है। निवेश से आप अच्छा पैसा बनाने में कामयाब रहेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
- कुंभ राशि (Aquarius) – कुंभ राशि वालों का बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आपका गोल्डन समय 19 मई से शुरू हो जाएगा। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। अटके काम बनने शुरू हो जाएंगे। बिजनेस में किया गया कोई पुराना निवेश आपको काफी अच्छा रिटर्न दे सकता है। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
Khabar Monkey





