SportsViral

चेन्नई में खेला जाएगा एक और लीग का मुकाबला, दुनिया की दो बड़ी टीमें होंगी आमने- सामने

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में वैसे तो आईपीएल के खूब मैच खेले जाते हैं। साथ ही इंटरनेशनल मुकाबले भी होते हैं। इस बीच अब संभावना इस बात की है कि एक और बड़ी लीग का मुकाबला यहां खेला जाएगा। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मैच होने का रास्ता करीब करीब साफ नजर आ रहा है। हम बात कर रहे हैं बीबीएल यानी बिग बैश लीग की, जिसका एक मैच चेन्नई में कराए जाने का गंभीरता से विचार किया जा रहा है। 

चेन्नई में खेला जाएगा एक और लीग का मुकाबला, दुनिया की दो बड़ी टीमें होंगी आमने- सामने
चेन्नई में खेला जाएगा एक और लीग का मुकाबला, दुनिया की दो बड़ी टीमें होंगी आमने- सामने

बिग बैश लीग का मैच चेन्नई में होने की संभावना

आईपीएल की तर्ज पर ऑस्ट्रेलिया में बीबीएल यानी बिग बैश लीग का आगाज हुआ था। उसके बाद से ये टूर्नामेंट भी सफलता के नए आयाम छू रहा है। हर साल दिसंबर में इसके मैच होते हैं। वैसे तो इससे पहले तक बीबीएल के मैच ऑस्ट्रेलिया में ही होते चले आ रहे हैं, लेकिन अब लगता है कि इस टूर्नामेंट को ग्लोबल बनाने की तैयारी की जा रही है। इसलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तैयारी की है कि इसका एक मैच भारत में भी कराया जाएगा। जो करीब करीब तय सा नजर आ रहा है। 

Khabar Monkey

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चेन्नई पहुंची और जायजा लिया

आईपीएल का एक मुकाबला सोमवार को चेन्नई में हुआ। इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने थीं। सभी लोग जब मैच देखने में व्यस्त थे, तब पता चला कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का एक प्रतिनिधि मंडल भी स्टेडियम में मौजूद है। बतायाज जाता है कि बीबीएल के नए सीजन का पहला मैच चेन्नई में खेला जा सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से ये पहल की गई थी, जिसमें चेन्नई में मैच कराने को लेकर चर्चा हुई थी। इस बीच क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बीसीसीआई और तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सकारात्मक फीडबैक मिला है। 

बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मिन्हास भी रहे मौजूद

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की एक टीम सोमवार को चेन्नई में थी। इस दौरान बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मिन्हास भी यहां पर मौजूद थे। हालांकि मैच की तारीख और सब कुछ पक्का करने में अभी कुछ देरी है। कुछ दौर की बातचीत के बाद इस पर आखिरी मोहर लगा दी जाएगी। 

चेन्नई और ऑस्ट्रेलिया के बीच नहीं है सीधी हवाई सेवा

दरअसल दिक्कत ये आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं है, जिससे खिलाड़ी आ सकें। पहले उन्हें या तो दिल्ली आना होगा या​ फिर बेंगलुरु के रास्ते चेन्नई पहुंचें। साथ ही जो दो टीमें यहां आएंगी, उनके शेड्यूल भी उसी हिसाब से बनाना होगा। खिलाड़ी कैसे आएंगे और कैसे जाएंगे, ये देखना होगा। वहीं ​दिसंबर में चेन्नई में बारिश होती है, उस दौरान बारिश ना हो, इसे भी देखा जा रहा है। कौन सी दो टीमें भारत आकर मैच खेलेंगी, ये अभी पता नहीं है। 

मैच के टाइम को लेकर भी रखना होगा ख्याल

इसके अलावा ध्यान इसका भी रखना होगा कि मैच कितने बजे शुरू कराया जाए। भारत में तो शाम के टी20 मुकाबले सात से साढ़े सात बजे शुरू होते हैं, जो रात करीब 11 बजे तक खत्म हो जाते हैं। लेकिन अगर इस टाइम पर मैच हुआ तो उस वक्त ऑस्ट्रेलिया में आधी रात होती है। यानी भारत में दिन में मैच कराना पड़ सकता है, ताकि ऑस्ट्रेलिया में उसे शाम को देखा जा सके। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply