Kadam Phool Ke Fayde: प्रकृति ने हमें ऐसे कई फल और फूल दिए हैं, जो न केवल सुंदर और स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर हैं। इन्हीं में से एक कदम फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ जिसे भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय वृक्ष माना जाता है।

औषधीय गुणों से भरपूर है कदम फल
बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जल विभाग ने लोगों को स्थानीय वृक्षों के महत्व से अवगत कराते हुए कदम कदम के वृक्ष की उपयोगिता और गुणों की विस्तृत जानकारी दी है। श्रीकृष्ण को प्रिय यह वृक्ष न केवल देखने में बेहद सुंदर है, बल्कि इसके फूल, फल और छाल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। कदम एक विशाल और सदाबहार वृक्ष है।
आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है कदम
कदम की सबसे खास पहचान इसके सुगंधित, गोलाकार और नरम पीले फूल हैं, जो दूर से ही अपनी मिठास भरी खुशबू फैलाते हैं। इन फूलों की सुगंध और सौंदर्य के कारण इन्हें भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय माना जाता है। विभाग का मानना है कि कदम का वृक्ष सौंदर्य, स्वास्थ्य, औषधीय गुणों और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है।
कदम फल के क्या है फायदे?
-
पोषक तत्वों से भरपूर
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
-
पेट से लेकर स्किन के लिए फायदेमन्द
इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और यह अपच तथा दस्त जैसी पेट की समस्याओं में राहत देने में मदद करता है। यह रक्त को शुद्ध करने में भी सहायक माना जाता है, जिससे त्वचा संबंधी समस्याओं में सुधार देखने को मिल सकता है।
Khabar Monkey
-
ओरल हेल्थ और तनाव से निजात
मुंह की सेहत के लिए भी कदम उपयोगी है। इसकी छाल से कुल्ला करने पर मसूड़ों की समस्याएं औरकम हो सकती है। आयुर्वेद में इसकी छाल, पत्तियों और फूलों का उपयोग बुखार, मधुमेह, सूजन और तनाव जैसी समस्याओं में किया जाता है।
–
-
खराश और खांसी से निजात
इसके फूलों का काढ़ा गले की खराश और खांसी में भी लाभकारी माना जाता है, जिससे यह एक औषधीय और बहुउपयोगी वृक्ष बन जाता है।
कदम का सेवन कैसे करें?
कदम के फूल और फल दोनों ही खाने योग्य माने जाते हैं। कई स्थानों पर इसकी पारंपरिक परंपराओं में इसके फूलों और फलों से स्वादिष्ट चटनी, शरबत और अन्य देसी व्यंजन तैयार किए जाते हैं। इसे संतुलित मात्रा में भोजन में शामिल करने से इसके पोषक तत्वों का लाभ आसानी से मिल सकता है।





