SportsViral

IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची, शीर्ष-10 में एक विदेशी भी शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सिर्फ दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी कमाई का मंच भी बन चुकी है। पिछले कई वर्षों में फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसा खर्च किया है और इसी का नतीजा है कि कई भारतीय क्रिकेटर आईपीएल से ही सैकड़ों करोड़ रुपये कमा चुके हैं।

Khabar Monkey

IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची, शीर्ष-10 में एक विदेशी भी शामिल
IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची, शीर्ष-10 में एक विदेशी भी शामिल

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में फिलहाल विराट कोहली सबसे आगे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस स्टार बल्लेबाज को सैलरी के रूप में अब तक आईपीएल से कुल 230.2 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में 267 मैच खेले हैं और शुरुआत से ही एक ही फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे हैं।

दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल से 227.2 करोड़ रुपये कमाए हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 272 मुकाबले खेले हैं। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है।

तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल के सबसे बड़े चेहरों में गिने जाते हैं। एमएस धोनी ने 278 आईपीएल मैच खेले हैं। उन्होंने आईपीएल से कुल 200.3 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इस सूची में चौथे स्थान पर रविंद्र जडेजा हैं। रविंद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनकी पहचान ज्यादा मजबूत हुई। रविंद्र जडेजा ने आईपीएल में अब तक 157 करोड़ रुपये कमाए हैं।

पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत हैं। ऋषभ पंत मौजूदा समय में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं। ऋषभ पंत ने आईपीएल में अब तक 125 मैच खेले हैं। हालांकि, कम मैच खेलने के बावजूद ऋषभ पंत की कुल आईपीएल कमाई 137.8 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन इस सूची में छठे स्थान पर हैं। सुनील नरेन ने आईपीएल से 137.2 करोड़ रुपये कमाये हैं। सुनील नरेन लंबे समय से कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं।

सातवें नंबर पर संजू सैमसन हैं। संजू सैमसन ने 177 मैचों में खेलते हुए कुल 126.6 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस सूची में आठवें स्थान पर केएल राहुल हैं। केएल राहुल की आईपीएल से कमाई 126.1 करोड़ रुपये है।

सूची में नौवें नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 133 मैचों में 126 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं हार्दिक पंड्या 122 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दसवें स्थान पर हैं।

इन आंकड़ों से साफ है कि आईपीएल अब सिर्फ क्रिकेट लीग नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के लिए बेहद बड़ी आर्थिक मंच बन चुकी है। खास बात यह भी है कि इस सूची में शामिल अधिकांश खिलाड़ी लंबे समय से अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़े रहे हैं, जिससे उनकी ब्रांड वैल्यू और सैलरी दोनों लगातार बढ़ती गईं।

IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी आईपीएल टीम खेले गए मैच आय (करोड़ रुपये में) हुरुन एथलीट प्रदर्शन स्कोर
1 विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 267 230.2 617
2 रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस 272 227.2 569
3 महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स 278 200.3 496
4 रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स 254 157 554
5 ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स 125 137.8 267
6 सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स 189 137.2 452
7 संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स 177 126.6 365
8 केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स 145 126.1 354
9 श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स 133 126 282
10 हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस 152 122 340

Leave a Reply