सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Unclaimed Bank Deposits: पुराने बैंक खाते में पड़ी लावारिस रकम कैसे निकालें? RBI का UDGAM पोर्टल करेगा मदद​ | अजब-गजब हाल! 106 बच्चों में सिर्फ 3 पहुंचे स्कूल, 5 में से 4 शिक्षक गायब; देख दंग रह गए DM साहब​ | गाले टेस्ट में शुभमन गिल का ‘सुपरमैन’ कैच, हवा में उड़कर एक हाथ से लपकी गेंद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

टाटा सिएरा CNG की टेस्टिंग तेज, क्या दिवाली 2026 पर होगी धमाकेदार एंट्री?​

भारतीय बाजार में टाटा सिएरा फिलहाल तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है 160 बीएचपी वाला 1.5 लीटर डायरेक्टइंजेक्शन टर्बो इंजन, 106 बीएचपी वाला 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 118 बीएचपी वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन. 30 जून 2026 को सिएरा ईवी के लॉन्च के साथ एसयूवी लाइनअप में और विस्तार होने वाला […]

भारतीय बाजार में टाटा सिएरा फिलहाल तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है 160 बीएचपी वाला 1.5 लीटर डायरेक्टइंजेक्शन टर्बो इंजन, 106 बीएचपी वाला 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 118 बीएचपी वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन. 30 जून 2026 को सिएरा ईवी के लॉन्च के साथ एसयूवी लाइनअप में और विस्तार होने वाला है.

सिएरा सीएनजी मॉडल

अब दिलचस्प बात यह है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में सिएरा के सीएनजी मॉडल को टेस्टिंग के दौरीन देखा गया है. जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि टाटा ने सिएरा सीएनजी का टेस्टिंग शुरू कर दिया है, हालांकि इसके लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन टाटा सिएरा सीएनजी के 2026 की दिवाली के आसपास बाजार में आने की उम्मीद है.

सिएरा सीएनजी बूट स्पेस

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड या 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी या नहीं. लॉन्च होने पर, टाटा सिएरा सीएनजी में लगभग ब्रांड की आईसीएनजी ट्विनसिलेंडर टेक्नोलॉजी होगी, जिसे 2023 में अल्ट्रोज़ के साथ पेश किया गया थात इस सेटअप में, दो सीएनजी सिलेंडर फर्श के नीचे अगलबगल लगाए जाते हैं, जिससे बूट स्पेस बढ़ जाता है.

टाटा के iCNG सिस्टम में लीक डिटेक्शन सिस्टम, ऑटोमैटिक फ्यूल शटऑफ, थर्मल इंसिडेंट प्रोटेक्शन और इग्निशन ऑन होने पर ईंधन भरने से रोकने वाला माइक्रोस्विच जैसी सुविधाएं शामिल हैं. वाहन निर्माता कंपनी ने अपने फैक्ट्रीफिटेड iCNG सेटअप के साथ स्टैंडर्ड वारंटी भी प्रोवाइड करती है.

टाटा सिएरा ईवी 30 जून को लॉन्च हो रही है?

कंपनी की लाइनअप में, , कर्व ई और हैरियर ईवी के बीच में आएगी. एक्टि.ईवी+ आर्किटेक्चर पर आधारित, इस एसयूवी में हैरियर ईवी के समान 65kWh और 75kWh बैटरी पैक होने की उम्मीद है. यह रियरव्हील ड्राइव और ऑलव्हील ड्राइव दोनों कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगी. उम्मीद है कि यह एसयूवी एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज प्रोवाइड करेगी.

एक्सटीरियर के तौर पर, टाटा सिएरा ईवी में बंद ग्रिल, नए डिज़ाइन वाले फ्रंट और रियर बंपर, ‘ईवी’ बैजिंग और नए एयरोऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स होने की उम्मीद है. कुल मिलाकर डिज़ाइन, केबिन लेआउट और फीचर्स इसके ICE वेरिएंट के समान होने की संभावना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY