DharamViral

Jyotirlinga Darshan: कौन-सी राशिवालों को किस ज्योतिर्लिंग के करने चाहिए दर्शन ? जानिए ज्योतिषीय महत्व

Jyotirlinga Darshan: कौन-सी राशिवालों को किस ज्योतिर्लिंग के करने चाहिए दर्शन ? जानिए ज्योतिषीय महत्व

Jyotirlinga Darshan According To Zodiac Sign: सनातन हिंदू धर्म में धार्मिक यात्राओं को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं और शिव पुराण के अनुसार, भारत में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शनों से आध्यात्मिक उन्नति के साथ ही मोक्ष प्राप्ति होने की मान्यता है।

Jyotirlinga Darshan: कौन-सी राशिवालों को किस ज्योतिर्लिंग के करने चाहिए दर्शन ? जानिए ज्योतिषीय महत्व
Jyotirlinga Darshan: कौन-सी राशिवालों को किस ज्योतिर्लिंग के करने चाहिए दर्शन ? जानिए ज्योतिषीय महत्व

कहा जाता है कि 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने से ना सिर्फ भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है बल्कि जन्मों जन्मांतर के पाप भी इस धार्मिक यात्रा से धुल जाते हैं। इस यात्रा से आपको आत्मिक और मानसिक शांति का अनुभव होता है और जीवन के सभी कष्टों से भी छुटकारा मिलता है।

ज्योतिर्लिंग दर्शन से क्या मिलता है लाभ?

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का समावेश है और साथ ही ज्योतिर्लिंगों की संख्या भी 12 ही होती है। ऐसे में हर राशि के स्वामी और ग्रह दशा के अनुसार जातक को किसी विशेष ज्योतिर्लिंग के दर्शन से आध्यात्मिक लाभ, पापों का नाश होना, मानसिक शांति और कष्टों से मुक्ति जैसे लाभ प्राप्त होते हैं। आइए हम आपको बताते है कि कौन सी राशि वालों को किस ज्योतिर्लिंग के दर्शन से शुभ फल प्राप्त होता है।

राशि के अनुसार ज्योतिर्लिंग दर्शन

1. मेष राशि (Aries): रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग (तामिलनाडु)

विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: मेष राशि के ग्रह स्वामी मंगल ग्रह है। जिसके कारण इस राशि के जातकों के लिए रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना लाभदायक साबित हो सकता है।

2. वृषभ राशि (Taurus): सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात)

विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: वृषभ राशि के ग्रह स्वामी शुक्र ग्रह है। इसीलिए इस राशि में जन्मे जातकों को गुजरात में स्थित के दर्शन जरूर करना चाहिए।

3. मिथुन राशि (Gemini): नागेश्वर ज्योतिर्लिंग (गुजरात)

विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के जातकों को गुजरात में स्थित नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन से विशिष्ट लाभ मिलता है।

4. कर्क राशि (Cancer): ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश)

Khabar Monkey

विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह है। इस राशि के जातकों को मध्य प्रदेश में स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहिए।

5. सिंह राशि (Leo): बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग (झारखंड)

विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के जातकों को झारखंड में स्थित बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है।

6. कन्या राशि (Virgo): श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (आंध्र प्रदेश)

विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के जातकों को आंध्र प्रदेश में स्थित श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जरूर दर्शन करने चाहिए।

7. तुला राशि (Libra): महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश)

विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: इस राशि के ग्रह स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के जातकों को मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित अवश्य दर्शन करने चाहिए।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio): घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)

विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। वृश्चिक राशि के जातकों को महाराष्ट्र में स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से महाफलदायी लाभ प्राप्त होता है।

9. धनु राशि (Sagittarius): काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग (उत्तर प्रदेश)

विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: इस राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इस राशि के जातकों को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग अवश्य दर्शन करने चाहिए।

10. मकर राशि (Capricorn): भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)

विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: इस राशि के स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि के जातकों को महाराष्ट्र में स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग अवश्य दर्शन करने चाहिए।

11. कुंभ राशि (Aquarius): केदारनाथ ज्योतिर्लिंग (उत्तराखंड)

विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: इस राशि के स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि के जातकों को उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ ज्योतिर्लिंग अवश्य दर्शन करने चाहिए।

12. मीन राशि (Pisces): त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)

विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: इस राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इस राशि के जातकों को महाराष्ट्र में स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग अवश्य दर्शन करने चाहिए।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply