शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Skin Care Tips: स्किन बेरियर को कमजोर करती हैं ये गलतियां, चेहरा दिखने लगेगा बेजान​ | ICC ट्रॉफी जीतते ही इन भारतीय खिलाड़ियों की बदल गई किस्मत, किसी की छिनी कप्तानी तो किसी के करियर पर लगा ब्रेक!​ | सिरसा में पराली जलाने पर पहली FIR, रघुआना के किसान पर कार्रवाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

IT Stocks की धमाकेदार वापसी, एक हफ्ते में कर डाली ₹2.60 लाख करोड़ की कमाई​

शेयर बाजार में इस हफ्ते आईटी कंपनियों के शेयरों ने शानदार वापसी की है. कुछ समय पहले तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कमजोर कमाई की आशंका के कारण इन शेयरों में बिकवाली हो रही थी, लेकिन बेहतर तिमाही नतीजों और AI कंपनियों के शेयरों में गिरावट से निवेशकों का नजरिया बदल गया. इसके चलते आईटी सेक्टर […]

शेयर बाजार में इस हफ्ते आईटी कंपनियों के शेयरों ने शानदार वापसी की है. कुछ समय पहले तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कमजोर कमाई की आशंका के कारण इन शेयरों में बिकवाली हो रही थी, लेकिन बेहतर तिमाही नतीजों और AI कंपनियों के शेयरों में गिरावट से निवेशकों का नजरिया बदल गया. इसके चलते आईटी सेक्टर की कंपनियों का कुल मार्केट कैप एक हफ्ते में करीब ₹2.60 लाख करोड़ बढ़ गया. आईटी इंडेक्स में लगभग 12% की तेजी आई और यह इस सप्ताह बाजार का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स रहा.

टेक महिंद्रा से लेकर TCS तक में तेजी

इस तेजी में टेक महिंद्रा सबसे आगे रही. कंपनी के शेयरों में एक सप्ताह के दौरान 16% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. विप्रो के शेयर करीब 13% चढ़े, जबकि TCS, इन्फोसिस और HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों में लगभग 12% की तेजी आई. इस साल की शुरुआत में विदेशी संस्थागत निवेशकों समेत कई निवेशकों ने आईटी शेयरों से दूरी बना ली थी. उस समय AI से जुड़ी कंपनियों में निवेश बढ़ रहा था और भारतीय आईटी कंपनियों की कमाई और मांग को लेकर चिंता जताई जा रही थी.

AI कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बदला माहौल

इस सप्ताह अमेरिका में AI और सेमीकंडक्टर से जुड़ी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट रही. रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की 20 बड़ी AI और चिप कंपनियों के मार्केट कैप में इस सप्ताह 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमी आई. निवेशकों को चिंता है कि AI पर भारी खर्च करने के बावजूद कंपनियों को उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं हो रही है. ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका, AI प्रोजेक्ट्स के लिए फंड जुटाने की लागत और बढ़ते कम्पटीशन ने भी बाजार का भरोसा कमजोर किया.

आगे कैसी रह सकती है आईटी शेयरों की चाल?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बेहतर नतीजों और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी से आईटी शेयरों को निकट भविष्य में सपोर्ट मिल सकता है. हालांकि, AI को अपनाने की रफ्तार अगले दो से तीन साल में आईटी कंपनियों की कमाई और शेयरों की कीमतों के लिए अहम रहेगी. कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हालिया तेजी के बाद निवेशक मुनाफा वसूल सकते हैं. ऐसे में आईटी शेयरों में उतारचढ़ाव बना रह सकता है. यानी इस सेक्टर में सुधार के संकेत हैं, लेकिन आगे की तेजी कंपनी के नतीजों और AI से वास्तविक कमाई पर निर्भर करेगी.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY