गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
उमाशंकर सिंह मुझे सगी बहन मानते थे, पार्टी के साथ कभी विश्वासघात नहीं किया… BSP विधायक को मायावती की श्रद्धांजलि​ | डांगावास कांड: 1500 रुपये में 23 बीघा जमीन गिरवी की कहानी, जिसमें हुईं 5 हत्याएं; CBI भी नहीं ढूंढ पाई कातिल, अब 40 आरोपी क्यों हुए बरी?​ | इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन! डेटा एनालिटिक्स से पकड़े जा रहे फर्जी डिडक्शन क्लेम, ऐसे खुल रही टैक्स फ्रॉड की पोल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस से होगी हार्दिक पंड्या की छुट्टी, रोहित और सूर्या नही ये खिलाड़ी होगा नया कप्तान!​

Mumbai Indians: IPL 2026 समाप्त होने के बाद अब फैंस अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ ही सभी फ्रेंचाइजी भी अगले सीजन के लिए तैयारी में जुट गई है। हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार IPL 2026 में खराब प्रदर्शन दिखाने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम में […]

Mumbai Indians: IPL 2026 समाप्त होने के बाद अब फैंस अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ ही सभी फ्रेंचाइजी भी अगले सीजन के लिए तैयारी में जुट गई है। हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार IPL 2026 में खराब प्रदर्शन दिखाने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम में कई बड़े बदलाव किए जाने वाले हैं।

इन बदलाव के बारे में फ्रेंचाइजी चर्चा कर रही है। खबर यह ही भी की अगले सीजन हार्दिक पंड्या को कप्तानी पद से हटाया जा सकता हौ और उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी जाने वाली है। ऐसे में अगर हार्दिक पांड्या हटते हैं, तो यह दो खिलाड़ी MI के नए कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे है। तो आइए आपको भी इन खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं।

IPL 2027 से पहले Mumbai Indians लेगी बड़ा फैसला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जल्द ही मुंबई इंडियंस एक रिव्यू मीटिंग करने वाली है। इस मीटिंग के दौरान MI मैनेजमेंट टीम के लिए कई बड़े फैसले लेने वाली है। इस सीजन टीम के लिए खराब प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाने वाला है।

इसके साथ ही MI के हेड कोच महेला जयवर्धने से भी इस बारे में कई बड़ी बाते की जाने वाली है। फ्रेंचाइजी का कहना है कि इन सभी बदलाव के बारे में फैंस को जल्द ही जानकारी दे दी जाएगी। क्योंकि फैंस टीम का एक अहम हिस्सा होते है टीम की कुछ जानकारी फैंस को भी मालूम होना जरुरी है।

बुमराह या तिलक को मिलेगा मौका

IPL 2027 से पहले अगर MI टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को उनके पद से हटाया जाता है तो ऐसे में टीम के लिए एक नए कप्तान कि जरुरत पड़ने वाली है।

खबर सामने आ रही है कि अगर फ्रेंचाइजी हार्दिक को उनके पद से हटाती है तो ऐसे में टीम के बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह या फिर विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। इस बारे में फ्रेंचाइजी ने अभी साफ नहीं किया है कि खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाएगा।

मुबंई इंडियंस का प्रदर्शन रहा है हाल में खराब

साल 2025 के सीजन में Mumbai Indians ने अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी, लेकिन पंजाब किंग्स से हारने के बाद वह टूर्नामेंट में से बाहर हो गई थी।

वहीं साल 2026 के सीजन में Mumbai Indians का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा है। खबरों की माने तो इस सीजन टीम में 2 गुट बन गए थे इसी कारण टीम का प्रदर्शन कुछ खास नजर नहीं आया है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY