SportsViral

IPL 2026 Points Table: गुजरात-पंजाब मैच के बाद अंक तालिका, अभिषेक का ऑरेंज कैप पर कब्जा, भुवी की बादशाहत कायम

IPL 2026 Points Table Orange Purple Cap race after GT vs PBKS match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार (3 मई) को पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। दिन के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। 46वें मैच के बाद अंक तालिका में पंजाब किंग्स शीर्ष पर है। गुजरात टाइटंस के भी 12 अंक हो गए हैं। चार टीमों के 12-12 अंक हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स आखिरी पायदान पर है।

IPL 2026 Points Table: गुजरात-पंजाब मैच के बाद अंक तालिका, अभिषेक का ऑरेंज कैप पर कब्जा, भुवी की बादशाहत कायम
IPL 2026 Points Table: गुजरात-पंजाब मैच के बाद अंक तालिका, अभिषेक का ऑरेंज कैप पर कब्जा, भुवी की बादशाहत कायम

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप रेस की बात करें तो दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। साई सुदर्शन के अर्धशतकीय पारी के कारण विराट कोहली टॉप-5 से बाहर हो गए। पर्पल कैप रेस में भुवनेश्वर का दबदबा कायम है। कगिसो रबाडा के 16 विकेट हो गए हैं। वह तीसरे नंबर पर हैं।

IPL 2026 — अंक तालिका व प्रमुख प्रदर्शन
46वें मैच के बाद अपडेट


46वें मैच के बाद
पंजाब किंग्स शीर्ष पर, चार टीमों के 12-12 अंक
पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। गुजरात टाइटंस 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है — अब शीर्ष पांच में से चार टीमें 12-12 अंकों पर हैं। KKR ने जीत दर्ज कर 7 अंक किए।

# टीम P W L NR PTS NRR
1 पंजाब किंग्स 9 6 2 1 13 +0.855
2 रॉ. चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 12 +1.420
3 सनराइजर्स हैदराबाद 10 6 4 0 12 +0.644
4 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
5 गुजरात टाइटंस 10 6 4 0 12 -0.147
6 चेन्नई सुपर किंग्स 9 4 5 0 8 +0.005
7 दिल्ली कैपिटल्स 9 4 5 0 8 -0.895
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 5 1 7 -0.539
9 मुंबई इंडियंस 9 2 7 0 4 -0.803
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 2 6 0 4 -1.106

Khabar Monkey

440
अभिषेक शर्मा
सर्वाधिक रन

237
वैभव सूर्यवंशी
सर्वोच्च SR

53.1
हेनरिक क्लासेन
सर्वोच्च औसत

नई entry
अभिषेक शर्मा शीर्ष पर, विराट कोहली बाहर
अभिषेक शर्मा ने 440 रन बनाकर केएल राहुल (433) को पीछे छोड़ दिया। साई सुदर्शन (385 रन) टॉप-5 में नई entry हैं जबकि विराट कोहली इस सूची से बाहर हो गए।

खिलाड़ी M रन औसत SR 4s 6s
अभिषेक शर्मा 10 440 48.89 206.57 41 32
केएल राहुल 9 433 54.12 185.84 42 24
हेनरिक क्लासेन 10 425 53.12 156.83 33 19
वैभव सूर्यवंशी 10 404 40.40 237.65 35 37
सई सुदर्शन 10 385 38.50 158.44 38 18

17
भुवी / कंबोज
सर्वाधिक विकेट

15.5
भुवनेश्वर कुमार
सर्वश्रेष्ठ औसत

16
कगिसो रबाडा
तेज़ी से बढ़े

गेंदबाज़ी अपडेट
रबाडा तीसरे स्थान पर, आर्चर व मलिंगा चौथे-पांचवें
कगिसो रबाडा 16 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं। जोफ्रा आर्चर और ईशान मलिंगा दोनों 15-15 विकेट के साथ चौथे-पांचवें स्थान पर हैं।

खिलाड़ी M ओवर विकेट औसत रन 4W
भुवनेश्वर कुमार 9 35.0 17 15.53 264 0
अंशुल कंबोज 9 31.4 17 15.82 269 0
कगिसो रबाडा 10 39.0 16 22.50 360 0
जोफ्रा आर्चर 10 37.0 15 21.27 319 0
ईशान मलिंगा 10 34.2 15 21.73 326 1

आईपीएल 2026 में मनीष पांडे ने खेला पहला मैच, धोनी छूटे पीछे

मनीष पांडे ने आईपीएल में छह अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। वह पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेले और इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए दो सीजन खेले।

Leave a Reply