Today Rashifal 4 May 2026: आज ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया और अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव के साथ 04 मई 2026, सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जा रहा है। इस दिन विधि-विधान से शिव पूजन, अभिषेक और मंत्र जाप करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

साथ ही, आज का दिन नई ऊर्जा और व्यापारिक संभावनाओं को लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति आज आर्थिक उन्नति और पारिवारिक सुख के द्वार खोल रही है। आइए विस्तार से जानते हैं आपकी राशि का हाल।
-
मेष राशि
मेष राशि के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है। हालांकि पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और खानपान में संयम बरतें, तभी दिन संतुलित रहेगा।
-
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज करीबी लोगों की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। अपनी बात समझदारी से रखें, चीजें आपके पक्ष में आएंगी। परिवार में चल रहे विवाद सुलझ सकते हैं।
-
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज का दिन पुरानी समस्याओं को सुलझाने में बीतेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मानसिक शांति मिलेगी। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे।
-
कर्क राशि
के लिए आज रुके हुए काम पूरे करने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। मन में चल रही चिंता दूर होगी और परिवार के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी।
-
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आज अनावश्यक विवाद से बचने की जरूरत है। वाणी पर संयम रखें और नौकरी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
-
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज नए अवसर सामने आएंगे, जो भविष्य के लिए लाभदायक होंगे। धैर्य और समझदारी से काम लें, सम्मान मिलेगा। अचानक खर्च बढ़ सकता है।
Khabar Monkey
-
तुला राशि
तुला राशि के लिए आज करीबी लोगों से निराशा मिल सकती है, लेकिन प्रियजनों से मुलाकात खुशी देगी। व्यापारिक संबंधों में लाभ होगा, हालांकि मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।
-
वृश्चिक राशि
के लिए आज भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। व्यावहारिक सोच अपनाएं, तभी सफलता मिलेगी। काम का दबाव रहेगा, लेकिन योजनाएं सफल होंगी।
-
धनु राशि
धनु राशि के लिए आज कार्यस्थल पर तनाव रह सकता है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। दूर के मित्र से अच्छी खबर मिलने के योग हैं।
-
मकर राशि
मकर राशि के लिए आज यात्रा का योग बन सकता है। साझेदारी में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन पारिवारिक तनाव बना रहेगा।
-
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के लिए आज अधिकारों में कमी महसूस हो सकती है, जिससे मन थोड़ा उदास रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलेगी और रिश्तों में सुधार आएगा।
-
मीन राशि
मीन राशि के लिए आज मित्रों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं।
व्यापार भविष्य
आज ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया और अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में मिले-जुले रुझान देखने को मिल सकते हैं।
तेजी: जौ, चना, मूंग, उड़द, मोठ, सरसों, अरंडी, घी और तेल में तेजी संभव है।
सामान्य घट-बढ़: कपास, रूई, सूत, पाट और बारदाना के भाव में सामान्य उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
आज के भाग्यशाली अंक: 1, 4, 1, 2





