IPL 2026 Points Table op-5 Batters and Bowlers after CSK vs MI Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 44वें मैच में शनिवार (2 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई। उसका रनरेट भी सुधर गया। पंजाब किंग्स शीर्ष पर बरकरार है। मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मैच हार गई है। प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें काफी कमजोर हो गई हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान टॉप-5 बल्लेबाजों की तालिका में फर्क नहीं पड़ा। केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप बरकरार है। अभिषेक शर्मा दूसरे, हेनरिक क्लासेन तीसरे, वैभव सूर्यवंशी चौथे और विराट कोहली पांचवें नंबर पर हैं। पर्पल कैप रेस में अंशुल कम्बोर ने मुबंई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट लेकर विकेट के मामले में भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली। हालांकि, बेहतर इकॉनमी के कारण भुवी के पास ही पर्पल कैप है। नीचे अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज की लिस्ट देख सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 छक्के लगा केएल राहुल ने रचा इतिहास
केएल राहुल से पहले आईपीएल में केवल पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल ने 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। गेल 326 छक्कों के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। ।





