SportsViral

IPL 2026: हेड से भिड़े कोहली, बल्लेबाजी के दौरान हुई तू-तू, मैं-मैं, मैच के बाद सनराइजर्स के ओपनर से नहीं मिलाया हाथ

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में शुक्रवार (22 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कोअपने आखिरी लीग-स्टेज मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से 55 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी की पारी के दौरान विराट कोहली की सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रेविस हेड के साथ भिड़ंत हो गई। कोहली इतने नाराज थे कि उन्होंने मैच के बाद ट्रेविस हेड से हाथ तक नहीं मिलाया।

IPL 2026: हेड से भिड़े कोहली, बल्लेबाजी के दौरान हुई तू-तू, मैं-मैं, मैच के बाद सनराइजर्स के ओपनर से नहीं मिलाया हाथ
IPL 2026: हेड से भिड़े कोहली, बल्लेबाजी के दौरान हुई तू-तू, मैं-मैं, मैच के बाद सनराइजर्स के ओपनर से नहीं मिलाया हाथ

कोहली और हेड के बीच आरसीबी की पारी के तीसरे ओवर में तू तू मैं मैं हुई। शिवांग कुमार के ओवर में ने तीन छक्के और चौके लगाए। इसी दौरान कोहली को हेड को कुछ कहते देखा गया। उन्होंने हेड को गेंद करने का इशारा किया। इसके साथ हाथ से इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट का इशारा करके उनका मजाक भी उड़ाया। 14 मैच में 393 रन बनाने वाले हेड को सनराइजर्स ने इस सीजन ज्यादातर मौकों पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया है।

हेड ने रजत पाटीदार को आउट किया

कोहली 11 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। साकिब हुसैन को उनका विकेट मिला। सनराइजर्स ने हेड को भी गेंद डालने का मौका दिया। उन्होंने 19वें ओवर में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को आउट किया। पाटीदार ने 56 रन बनाए। 256 रनों के लक्ष्य के जवाब में आरसीबी 200 रन बनाए।

Khabar Monkey

कोहली ने हेड से हाथ नहीं मिलाया

कोहली और हेड के बीच बवाल मैच के बाद भी देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी मिल रहे थे तब हेड ने हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन कोहली उन्हें नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए। इससे पहले कोहली सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस और विकेटकीपर इशान किशन से हाथ मिलाया।

क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी आरसीबी

आरसीबी की टीम भले यह मैच हार गई, लेकिन उसने यह सुनिश्चित किया कि वह अंक तालिका में शीर्ष-2 में शामिल रहे। उसका अब क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस से मुकाबला होगा। सनराइजर्स हैदराबाद एलिमिनेटर खेलेगी। प्लेऑफ की चौथी अभी तय नहीं हुई है। इसका फैसला लीग स्टेज के आखिरी मैच में रविवार (24 मई) को होगा।

Leave a Reply