SportsViral

IPL 2026: हार्दिक पांड्या ने CSK से हार के बाद दिया बड़ा बयान, कहा – मुझे नहीं लगता है कि ये हमारा सीजन है

इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आईपीएल 2026 का सीजन किसी बुरे सपने से अब तक कम साबित नहीं हुआ है। मुंबई इंडियंस जो इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेल चुकी है उसमें से उसे 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वह सिर्फ 2 मैचों को ही जीतने में कामयाब हो सकी है। प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम 4 अंकों के साथ अभी 9वें नंबर पर है और उनके लिए अब प्लेऑफ में अपनी जगह को बना पाना लगभग मुश्किल हो गया है। मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2 मई को खेले गए मुकाबले में मिली एकतरफा 8 विकेट से हार के बाद इस बात को अपने बयान में कबूल भी कर लिया।

IPL 2026: हार्दिक पांड्या ने CSK से हार के बाद दिया बड़ा बयान, कहा - मुझे नहीं लगता है कि ये हमारा सीजन है
IPL 2026: हार्दिक पांड्या ने CSK से हार के बाद दिया बड़ा बयान, कहा – मुझे नहीं लगता है कि ये हमारा सीजन है

दिन को छोड़िए यह पूरा सीजन ही हमारा नहीं है

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ मुंबई इंडियंस को इस सीजन दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सीएसके के खिलाफ मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि दिन को छोड़िए यह पूरा सीजन ही हमारा नहीं है। सीएसके हमसे हर विभाग में बेहतर रही फिर चाहे वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग को लेकर बात की जाए वह हमसे काफी बेहतर थी। एक समय इस मैच में ऐसा लग रहा था कि हम 180-190 के स्कोर तक पहुंच जाएंगे लेकिन 10 ओवर्स के बाद हम उस लय को बरकरार नहीं रख सके, जिसके चलते हम अपनी पारी को अच्छी तरह से फिनिश भी नहीं कर पाए।

सीएसके ने पिच के अनुसार की बेहतर बल्लेबाजी

हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले की पिच को लेकर भी अपने बयान में जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि इसमें आपको समझदारी से अपनी पारी को आगे बढ़ाना था क्योंकि पिच पर शुरुआत में बड़े शॉट्स खेलना आसान नहीं था। सीएसके के विकेट हासिल करने के लिए हमें कुछ अलग तरह की गेंदबाजी करनी थी जिसको लेकर हमने गेंदबाजी में अपने सभी विकल्पों को आजमाया लेकिन उन्होंने पिच को समझते हुए काफी बेहतर खेला। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी थी, जिसके बाद सीएसके ने 18.1 ओवर्स में टारगेट को 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया, जिसमें उनके कप्तान रुतुराज गायकवाड ने 67 और कार्तिक शर्मा ने 54 रनों की नाबाद पारी खेली।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply