CSK Play off Equation:आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 37वां मैच आज गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के धीमी अर्द्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 158 रन ही बना सकी, सीएसके की टीम को इस मैच में 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.

गुजरात टाइटंस से मिले शर्मनाक हार के बाद अब सीएसके के आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बेहद कम हो गई है, ऐसे में आइए जानते हैं सीएसके और GT के मैच के बाद धोनी की टीम के लिए क्या समीकरण बन रहे हैं.
IPL 2026 प्लेऑफ के लिए CSK को जीतने होंगे इतने मैच
आईपीएल 2026 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 8 मैच खेल चुकी है, जिसमे सिर्फ 3 मैचों में उन्हें जीत मिली है और इस सीजन उन्हें 6 मैच और खेलने बाकि हैं. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आमतौर पर 16 अंक (points) सुरक्षित माने जाते हैं. सीएसके की मौजूदा स्थिति को देखते हुए टीम को अपने बचे हुए 6 मुकाबलों में से कम से कम 5 मैच जीतने होंगे.
- अगर CSK 16 अंक तक पहुंचती है, तो उनके प्लेऑफ में पहुंचने के चांस काफी मजबूत हो जाएंगे.
- 14 अंक पर पहुंचने की स्थिति में टीम को दूसरे परिणामों और नेट रन रेट (NRR) पर निर्भर रहना पड़ेगा.
सीएसके का NRR भी बनेगा राह में रोड़ा
CSK के लिए सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना भी जरूरी होगा. टीम का नेट रन रेट अभी बहुत मजबूत नहीं है, इसलिए करीबी जीत उतनी फायदेमंद नहीं होगी. अगर CSK बड़े अंतर से मैच जीतती है, तो उनका NRR सुधरेगा और प्लेऑफ की दौड़ में बढ़त मिल सकती है.
ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को बाकि टीमों के परिणाम पर रहना होगा निर्भर
CSK की किस्मत अब सिर्फ उनके हाथ में नहीं है. उन्हें यह भी उम्मीद करनी होगी कि मिड-टेबल की टीमें जैसे GT, DC और LSG अपने कुछ मैच हारें. अगर अन्य टीमें लगातार जीतती रहीं, तो सीएसके के लिए 16 अंक भी पर्याप्त नहीं हो सकते.
मौजूदा हालात में सीएसके के पास ज्यादा मौके नहीं बचे हैं. टीम अधिकतम एक मैच ही हार सकती है, उससे ज्यादा हार उन्हें प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है. इसलिए हर मैच में बेहतर रणनीति, मजबूत बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी बेहद जरूरी होगी.
सीएसके के आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन की वजह उनके खिलाड़ियों का चोटिल होना भी रहा है. टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस टूर्नामेंट से ठीक पहले बाहर हुए, वहीं उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी अब तक 1 मैच भी चोट की वजह से नही खेले हैं, इसके अलावा खलील अहमद और आयुष म्हात्रे भी चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं.





