EntertainmentViral

IPL 2026 फाइनल देखने पहुंचीं अनुष्का शर्मा, RCB की जीत का मनाया जश्न, चैंपियन बनने के बाद विराट ने दिया विक्ट्री हग

IPL 2026 फाइनल देखने पहुंचीं अनुष्का शर्मा, RCB की जीत का मनाया जश्न, चैंपियन बनने के बाद विराट ने दिया विक्ट्री हग

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल खेला गया। विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी पारी में धुआंधार अर्धशतक लगाते हुए विपक्षी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए और अनुष्का शर्मा स्टैंड से पति को चीयर करती दिखीं। विराट कोहली ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से नाबाद 75 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को चैंपियन बनाकर दम लिया। जी हां, आरसीबी इस साल की आईपीएल चैंपियन बन गई है और लगातार दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया है। आरसीबी की जीत से सबसे ज्यादा खुश अनुष्का दिखाई दीं, जो स्टैंड से लगातार विराट और पूरी टीम को चीयर करती नजर आईं।

IPL 2026 फाइनल देखने पहुंचीं अनुष्का शर्मा, RCB की जीत का मनाया जश्न, चैंपियन बनने के बाद विराट ने दिया विक्ट्री हग
IPL 2026 फाइनल देखने पहुंचीं अनुष्का शर्मा, RCB की जीत का मनाया जश्न, चैंपियन बनने के बाद विराट ने दिया विक्ट्री हग

आरसीबी के चैंपियन बनते ही खुशी से झूम उठीं अनुष्का

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विनिंग मोमेंट पर हर कोई झूम उठा। विराट कोहली ने छक्का लगाते हुए अपनी टीम आरसीबी को जीत का कप दिलाया और फिर पूरी टीम ग्राउंड पर इस जीत का जश्न मनाती दिखी। वहीं अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में आरसीबी की जीत का जश्न मनाती दिखीं। वह अपने आस-पास मौजूद दोस्तों को गले लगाकर झूमती और उछलती-कूदती नजर आईं। टीम की जीत के बाद खूब तालियां बजाईं और विराट भी अपनी लेडी लव को फ्लाइंग किस देते दिखे।

Khabar Monkey

फाइनल में विराट की धुआंधार पारी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐसी धुआंधार पारी खेली कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। जैसे ही विराट ने अपना अर्धशतक पूरा किया, अनुष्का भी खुशी से झूम उठीं। सोशल मीडिया पर उनका ये रिएक्शन वायरल हो गया, जो स्टैंड में खड़े होकर विराट को फ्लाइंग किस देती नजर आईं। सोशल मीडिया पर अनुष्का के इस रिएक्शन की खूब चर्चा हो रही है।

लगातार दूसरी बार जीती आरसीबी

आईपीएल 2026 के फाइनल में विराट कोहली की टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया है। आरसीबी तीसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। इस मैच के सबसे बड़े प्लेयर विराट बने, जिन्होंने नाबाद 75 रन बनाते हुए टीम को जिताया। इसके बाद विराट ने सभी खिलाड़ियों के साथ मिलकर मैदान में टीम की जीत का जश्न मनाया और फिर अनुष्का को विक्ट्री हग दिया, जो कैमरे में कैद हो गया। विरुष्का के फैंस इस पल को फाइनल मैच का सबसे खूबसूरत पल बता रहे हैं।

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply