SportsViral

IPL 2026: फाइनल खेले बिना भी इतिहास रच गया RCB का स्टार प्लेयर, ऐसा करने वाला पहला विदेशी खिलाड़ी बना

IPL 2026: फाइनल खेले बिना भी इतिहास रच गया RCB का स्टार प्लेयर, ऐसा करने वाला पहला विदेशी खिलाड़ी बना

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 में भले ही इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल सॉल्ट का योगदान मैदान पर सीमित रहा हो, लेकिन ट्रॉफी जीतने के मामले में उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो आज तक कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं बना पाया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ IPL 2026 का खिताब जीतते ही फिल सॉल्ट लगातार तीन सीजन में तीन IPL ट्रॉफियां जीतने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए। सॉल्ट ने IPL 2026 में केवल 6मुकाबले खेले थे। उनका आखिरी मैच 18 अप्रैल को था और इसके बाद चोट के कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए। हालांकि, टीम का हिस्सा होने के कारण उन्हें विजेता पदक मिला और इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया।

IPL 2026: फाइनल खेले बिना भी इतिहास रच गया RCB का स्टार प्लेयर, ऐसा करने वाला पहला विदेशी खिलाड़ी बना
IPL 2026: फाइनल खेले बिना भी इतिहास रच गया RCB का स्टार प्लेयर, ऐसा करने वाला पहला विदेशी खिलाड़ी बना

लगातार तीन साल ट्रॉफी जीतने का अनोखा कारनामा

फिल सॉल्ट 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की खिताबी टीम का हिस्सा थे। इसके बाद उन्होंने 2025 और 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ लगातार दो और IPL खिताब जीते। इस तरह उन्होंने IPL ट्रॉफी की हैट्रिक पूरी कर ली। सॉल्ट अब IPL इतिहास में लगातार तीन बार खिताब जीतने वाले सिर्फ तीन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। उनके साथ भारतीय स्पिनर कर्ण शर्मा और सुयश शर्मा का नाम भी दर्ज है। हालांकि, सॉल्ट इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी हैं।

दिलचस्प है सॉल्ट और सुयश का सफर

सॉल्ट और सुयश शर्मा दोनों ही 2024 में KKR और 2025-26 में RCB की खिताबी टीमों का हिस्सा रहे। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों ने सभी फाइनल मुकाबले नहीं खेले। फिल सॉल्ट 2024 का फाइनल इंग्लैंड की इंटरनेशनल ड्यूटी के कारण नहीं खेल पाए थे, जबकि 2026 में चोट के चलते टूर्नामेंट के आखिरी 10 मैचों से बाहर रहे। दूसरी ओर, सुयश शर्मा को कुछ मौकों पर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ियों के नाम लगातार तीन IPL खिताब जीतने का दुर्लभ रिकॉर्ड दर्ज हो गया। खास बात यह है कि सुयश शर्मा IPL इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गए हैं।

चार खिताब का रिकॉर्ड भी बना सकते हैं सॉल्ट

अगर RCB आने वाले सीजन में भी खिताब जीतने में सफल रहती है, तो फिल सॉल्ट और सुयश शर्मा लगातार चार IPL ट्रॉफियां जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। इसके अलावा विराट कोहली, रजत पाटीदार, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ी भी लगातार तीन फाइनल जीतने का रिकॉर्ड बना सकते हैं, यदि वे 2027 के फाइनल में भी विजेता टीम का हिस्सा रहते हैं। हालांकि, लगातार तीन खिताब जीतने का सबसे अनोखा रिकॉर्ड अब भी कर्ण शर्मा के नाम है। उन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के साथ IPL ट्रॉफी जीती थी। कर्ण 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की खिताबी टीम का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा वह 2021 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ IPL ट्रॉफी जीत चुके हैं। इस तरह उनके नाम कुल चार IPL खिताब दर्ज हैं, हालांकि 2021 के पूरे सीजन में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था।

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply