इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के लीग स्टेज में पांच मैच बाकी हैं और 5 टीमें प्लेऑफ की में जगह बनाने की रेस में हैं। हालांकि,असलियत में केवल चार टीमों के पास ही प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना है। दिल्ली कैपिटल्स का रनरेट इतना खराब है कि वह शायद ही प्लेऑफ में पहुंच पाए। बाकी चार टीमों में राजस्थान रॉयल्स की किस्मत अपने हाथ में है। पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की किस्मत अन्य मुकबालों पर निर्भर है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की जीत का मतलब यह भी है कि लीग स्टेज के आखिरी दिन 24 मई से पहले प्लेऑफ की जगह तय नहीं होगी।

आइए जानते हैं प्लेऑफ में पहुंचने का गणित
राजस्थान रॉयल्स: मैच -14, अंक-14
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के बाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अन्य मुकाबलों पर निर्भर नहीं रहना है। अगर राजस्थान रविवार को मुंबई इंडियंस को हरा देती हैं तो वह दूसरे 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर गुजरात टाइटन्स और सनराइज़र्स हैदराबाद आखिरी मुकाबला हार जाती हैं तो राजस्थान टॉप-2 में भी पहुंच सकता है। हालांकि,रनरेट को देखते हुए इसकी संभावना बहुत कम है। अगर मुंबई इंडियंस से राजस्थान रॉयल्स हार जाती है तो प्लेऑफ में बगैर रनरेट पर निर्भर हुए प्लेऑफ में पहुंचने दूसरे नतीजों पर निर्भर रहना होगा। अगर चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स अपना आखिरी मैच जीत जाती हैं और तो तीनों टीमें 14 पर होंगी। अगर कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स 13 से आगे नहीं जाती हैं तो तीनों के बीच रनरेट की लड़ाई होगी।
पंजाब किंग्स: 13 मैच में 13 अंक
पंजाब किंग्स को न सिर्फ अपने आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराना है, बल्कि उन्हें यह भी उम्मीद करनी है कि राजस्थान रॉयल्स से मुंबई इंडियंस जीत जाए और कोलकाता नाइट राइडर्स बेहतर रनरेट के साथ 15 अंक तक न पहुंचे। अगर पंजाब किंग्स शनिवार को जीतती है। राजस्थान अपना आखिरी गेम हार जाती है, और कोलकाता आखिरी मैच जीत जाती है तो पंजाब किंग्स और केकेआर दोनों 15 अंक पर होंगी, इससे रनरेट पर मामला आ जाएगा।
Khabar Monkey
चेन्नई सुपर किंग्स: मैच-13, अंक-12
चेन्नई सुपर किंग्स को चाहिए कि पहले वह गुजरात टाइटंस को हराए। राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आखिरी मैच हार जाएं। वह रनरेट के मामले में राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ सकती है। दिल्ली कैपिटल्स का रनरेट बहुत खराब है। वह शायद ही चेन्नई सुपर किंग्स से आगे निकल पाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स: मैच-13, अंक-13
कोलकाता नाइट राइडर्स को रनरेट पर निर्भर रहे बिना प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी मैच जीतना होगा। यह उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स आखिरी मैच हार जाएं। राजस्थान रॉयल्स जीती तो कोलकाता नाइट राइडर्स बाहर होगी। अगर पंजाब किंग्स जीती तो दोनों के 15-15 अंक होंगे। फिर रनरेट पर मामला आ जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स: मैच-13, अंक 12
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की जीत से दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स 14 अंक तक न पहुंच पाएं तो भी राजस्थान रॉयल्स से रनरेट के मामले में दिल्ली कैपिटल्स को आगे निकलने के लिए 230 रनों से जीत दर्ज करने की जरूरत होगी।
मुंबई बनाम KKR मैच के बाद अंक-तालिका
केकेआर ने मुंबई को हराने के बाद अंकतालिका में छलांग लगाई और सीेएसके को पीछे छोड़ दिया। वहीं केकेआर और मुंबई मुकाबले के बाद आरेंज कैप पर वैभव का कब्जा है जबकि पर्पल कैप भुवी के नाम ही है। ।





