SportsViral

IPL 2026: चेन्नई-सनराइजर्स मैच के बाद प्लेऑफ के दो स्लॉट हो सकते हैं बुक, 1 स्थान के लिए लड़ेंगी 5 टीमें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)में प्लेऑफ की रेस रोमांचक बनी हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंच गई है। तीन जगह के लिए 7 टीमें रेस में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच के बाद दो स्थान और पक्के हो सकते हैं। एक स्पॉट के लिए पांच टीमें लड़ती दिखेंगी।

Khabar Monkey

IPL 2026: चेन्नई-सनराइजर्स मैच के बाद प्लेऑफ के दो स्लॉट हो सकते हैं बुक, 1 स्थान के लिए लड़ेंगी 5 टीमें
IPL 2026: चेन्नई-सनराइजर्स मैच के बाद प्लेऑफ के दो स्लॉट हो सकते हैं बुक, 1 स्थान के लिए लड़ेंगी 5 टीमें

फिलहाल की स्थिति में गुजरात टाइटंस के 16 अंक हैं। इसके अलावा तीन और टीमों के 16-16 अंक हो सकते हैं। ये टीमें सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और हैं। अगर चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद हरा देती है तो पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंच जाएंगी। फिर पांच टीमें 1 स्थान के लिए लड़ेंगी।

चेन्नई की हार और प्लेऑफ में होंगी सनराइजर्स-गुजरात

चेन्नई सुपर किंग्स की हार का मतलब होगा कि सनराइजर्स के 16 अंक हो जाएंगे। गुजरात के पहले से ही 16 अंक हैं। ऐसे में केवल राजस्थान रॉयल्स ही एकमात्र टीम बचेगी, जो 16 अंक तक पहुंच सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स की हार से प्लेऑफ में पहुंचने की संभवानाएं कमजोर हो जाएंगी। वह 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी।

बिगड़ जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स का समीकरण

चेन्नई सुपर किंग्स से बेहतर स्थिति में पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स 14 तक ही पहुंच पाएगी। वहीं पंजाब और कोलकाता के 15-15 अंक हो सकते हैं। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि कोलकाता दोनों मैच जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स के 16 अंक हो सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के भी 14 अंक हो सकते हैं।

पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण

आईपीएल 2026 में पहले सात मैचों में अजेय रहत हुए छह मैच जीतने वाली पंजाब किंग्स अब लगातार छह मैच गंवा चुकी है। फिर भी पंजाब के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं।

Leave a Reply