SportsViral

शुभमन गिल का ‘6000’ वाला धमाका, विराट-गेल वाली लिस्ट में शामिल हुआ प्रिंस का नाम

Shubman Gill 6000 T20 Runs: गुजरात टाइटंस के कप्तान और इंडियन क्रिकेट में प्रिंस के नाम से मशहूर शुभमन गिल ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मैच में टी20 फॉर्मेट में 6000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज छह हजार रन बनाने के मामले ओवरऑल सातवें नंबर पर हैं। वहीं भारतीय प्लेयर्स के बीच वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

शुभमन गिल का '6000' वाला धमाका, विराट-गेल वाली लिस्ट में शामिल हुआ प्रिंस का नाम
शुभमन गिल का '6000' वाला धमाका, विराट-गेल वाली लिस्ट में शामिल हुआ प्रिंस का नाम

टी20 क्रिकेट में किसने बनाए हैं सबसे तेज 6 हजार रन?

टी20 क्रिकेट में पारी के आधार पर सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां क्रिस गेल का नाम टॉप पर है। उन्होंने 162 पारियों में 6 हजार रन पूरे किए थे। वहीं ओवरऑल इस लिस्ट में शुभमन गिल सातवें नंबर पर हैं। उन्होंने 185 पारियों में 6 हजार टी20 रन का आंकड़ा छुआ है। वहीं भारतीय प्लेयर्स की बात करें तो सबसे तेज 6 हजार टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। राहुल ने 166 पारियों में ये करनामा किया था। वहीं विराट कोहली ने 184 टी20 पारियों में 6 हजार रन पूरे किए थे।

T20 में पारी के आधार पर सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 162 – क्रिस गेल
  • 165 – बाबर आजम
  • 166 – केएल राहुल
  • 180 – शॉन मार्श
  • 180 – डेवोन कॉनवे
  • 184 – विराट कोहली
  • 185 – शुभमन गिल

गिल ने सिर्फ 23 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक

आपको बता दें कि शुभमन गिल ने चेन्नई के खिलाफ इस मैच में सिर्फ 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और यह आईपीएल में उनका दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। गिल ने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक साल 2023 में इसी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगाया था। उस मैच में उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके साथ ही गिल ने एक और कारनामा किया है। मेंस टी20 क्रिकेट में 27 साल की उम्र से पहले 6000 रन बनाने वाले शुभमन गिल दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी उम्र फिलहाल 26 साल 255 दिन है। गिल से पहले यह खास रिकॉर्ड सिर्फ बाबर आजम, रहमानुल्लाह गुरबाज और विल जैक्स के नाम था।

Khabar Monkey

64 रन बनाकर आउट हुए शुभमन गिल

GT vs CSK मैच की बात करें तो वहां टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम को शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी हुई। शुभमन इस मैच में 37 बॉल पर 64 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। अपनी पारी में गिल ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172.97 का रहा। अच्छी शुरुआत के बाद यहां से गुजरात टाइटंस की टीम चेन्नई के सामने कितना बड़ा टारगेट रखने में कामयाब होती है ये देखने लायक बात होगी।

यह भी पढ़ें

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply