SportsViral

IPL में एक और वेपिंग कांड… रियान पराग के बाद अब युजवेंद्र चहल फंसे, क्या फ्लाइट में पी रहे थे ई-सिगरेट?

IPL 2026 Yuzvendra Chahal: आईपीएल 2026 और विवादों का रिश्ता टूटने का नाम नहीं ले रहा. रियान पराग के बाद अब एक और खिलाड़ी को वेपिंग करते हुए देखा गया है. पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल कथित तौर पर एक फ्लाइट में वेपिंग करते पकड़े जाने के बाद गलत कारणों से सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने अर्शदीप सिंह के व्लॉग से स्क्रीनशॉट और क्लिप शेयर करते हुए दावा किया कि चहल पंजाब टीम के साथ अहमदाबाद से हैदराबाद की यात्रा के दौरान ई-सिगरेट का इस्तेमाल कर रहे थे.

IPL में एक और वेपिंग कांड… रियान पराग के बाद अब युजवेंद्र चहल फंसे, क्या फ्लाइट में पी रहे थे ई-सिगरेट?
IPL में एक और वेपिंग कांड… रियान पराग के बाद अब युजवेंद्र चहल फंसे, क्या फ्लाइट में पी रहे थे ई-सिगरेट?

यूजर्स का यह भी कहना है कि अनुभवी स्पिनर वाले हिस्से को हटाने के लिए व्लॉग के मूल वीडियो को बाद में एडिट करके छोटा कर दिया गया था. हालांकि खिलाड़ी या फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और इन दावों की पुष्टि नहीं की जा सकी है.

रियान पराग पर भी हुई थी कार्रवाई
मौजूदा आईपीएल 2026 पहले ही एक बड़े वेपिंग विवाद का गवाह बन चुका है, जब रियान पराग को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में वेप का उपयोग करते हुए पाया गया था. इस अनुशासनहीनता के लिए उन पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया था.

Khabar Monkey

अश्विन ने युवा खिलाड़ियों को क्या सलाह दी?
इस बीच पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रियान पराग की घटना को एक ऐसी स्थिति बताया जिसे टाली जा सकता था. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से टाली जाने वाली स्थिति थी. मैं नहीं चाहता कि कोई युवा खिलाड़ी ऐसी चीजों में फंसे.” उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यक्तिगत पसंद व्यक्तिगत स्थान तक ही सीमित रहनी चाहिए और सार्वजनिक स्थान पर इससे बचना चाहिए. अश्विन ने पराग को ‘बड़े भाई’ के नाते सलाह दी कि एक कप्तान और फ्रेंचाइजी लीडर होने के नाते उनकी जिम्मेदारी बड़ी है क्योंकि वे दुनिया भर के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं.

Leave a Reply