शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​ | UP IAS Transfer List: यूपी में 38 IAS अफसरों के तबादले, अनुज सिंह को LDA की कमान, बिजनौर और सीतापुर में नए DM तैनात​ | चीन में पहली बार शुरू होगी फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग, मई 2027 में खेला जाएगा WCC लीजेंड्स लीग का पहला सीजन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी चुनाव: ओवैसी-चंद्रशेखर मिलाएंगे हाथ! 12 नवंबर को लखनऊ में गठबंधन का हो सकता है ऐलान​

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक नए गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन की तैयारी की खबर है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों के बीच बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है और गठबंधन पर सहमति बन […]

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक नए गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन की तैयारी की खबर है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों के बीच बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है और गठबंधन पर सहमति बन चुकी है. 12 नवंबर को लखनऊ में इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, AIMIM और आजाद समाज पार्टी के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है. दोनों दलों के नेता गठबंधन की शर्तों और चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं. अब इस बातचीत के नतीजे को 12 नवंबर को लखनऊ में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सामने लाने की तैयारी की खबर है. इस प्रस्तावित गठबंधन में सिर्फ AIMIM और आजाद समाज पार्टी ही नहीं, बल्कि कुछ दूसरे राजनीतिक दलों और नेताओं को भी शामिल करने की कोशिश की जा रही है.

बीजेपी को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने का लक्ष्य

इस संभावित गठबंधन का घोषित राजनीतिक लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकना बताया जा रहा है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पहले भी यूपी में विपक्षी दलों के साथ गठबंधन की इच्छा जता चुके हैं. उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी नहीं चाहती कि बीजेपी प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाए. ओवैसी लगातार मुस्लिम समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी का मुद्दा उठाते रहे हैं. उनका आरोप है कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समाज को राजनीतिक दलों ने केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है. वह मुस्लिम समाज को चुनावी राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व देने की मांग करते रहे हैं.

चंद्रशेखर भी गठबंधन के लिए जता चुके हैं तैयारी

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद भी गठबंधन को लेकर पहले अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं. उनका कहना रहा है कि अगर गठबंधन होगा तो डंके की चोट पर होगा. उन्होंने बीजेपी सरकार को हटाने के लिए पूरी ताकत लगाने की बात भी कही है. दोनों नेताओं के राजनीतिक बयानों और मौजूदा बातचीत की खबरों के बीच अब 12 नवंबर को होने वाले संभावित ऐलान पर निगाहें हैं.

अखिलेश से बात नहीं बनी तो ओवैसी ने तलाशे नए विकल्प

ओवैसी पहले समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना जता रहे थे. उन्होंने विपक्षी दलों से साथ आने की अपील भी की थी, लेकिन अखिलेश यादव ने साफ कर दिया था कि 2027 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी अपने मौजूदा INDIA गठबंधन के साथ लड़ेगी. इसके बाद AIMIM दूसरे राजनीतिक विकल्पों की तलाश में जुटी दिखाई दे रही है.

AIMIM यूपी चुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी के अलावा बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना भी तलाश रही थी. अब चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के साथ बातचीत की खबरें सामने आ रही हैं. इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच असदुद्दीन ओवैसी की 14 नवंबर को मेरठ में चुनावी रैली प्रस्तावित है. बताया जा रहा है कि 12 नवंबर को गठबंधन का ऐलान होता है तो मेरठ की रैली AIMIM और आजाद समाज पार्टी की संयुक्त रैली होगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY