SportsViral

IND vs AFG: शुभमन गिल ने टेस्ट में सिर्फ 351 दिनों में पूरे किए बतौर कप्तान हजार रन, गांगुली-धोनी को भी छोड़ा पीछे

IND vs AFG: शुभमन गिल ने टेस्ट में सिर्फ 351 दिनों में पूरे किए बतौर कप्तान हजार रन, गांगुली-धोनी को भी छोड़ा पीछे

भारत और अफगानिस्तान के बीच में न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के स्टेडियम में 6 जून से टेस्ट मुकाबले का आगाज हो गया, जिसमें टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए थे। भारतीय टीम की तरफ से पहले दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान शुभमन गिल 103 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे, जिसमें उन्होंने अपनी इस पारी के दम पर दो बड़े कमाल कर दिए। गिल जहां अब सबसे कम दिनों में बतौर कप्तान टेस्ट में हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं तो वहीं उन्होंने कप्तान के रूप में छठी शतकीय पारी भी खेली है।

IND vs AFG: शुभमन गिल ने टेस्ट में सिर्फ 351 दिनों में पूरे किए बतौर कप्तान हजार रन, गांगुली-धोनी को भी छोड़ा पीछे
IND vs AFG: शुभमन गिल ने टेस्ट में सिर्फ 351 दिनों में पूरे किए बतौर कप्तान हजार रन, गांगुली-धोनी को भी छोड़ा पीछे

गिल ने सिर्फ 15 पारियों में टेस्ट में कप्तान के रूप में पूरे किए हजार रन

शुभमन गिल को लेकर बात की जाए तो वह अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में बतौर कप्तान एक हजार रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने इस उपलब्धि को सिर्फ 15 पारियों में हासिल कर लिया। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर सुनील गावस्कर का नाम है जो 14 पारियों में टेस्ट में हजार रन कप्तान के रूप में पूरा करने में कामयाब हुए थे। वहीं गिल हजार टेस्ट रन कप्तान रहते हुए सबसे कम दिनों में पूरा करने वाले भारतीय जरूर बन गए हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 351 रनों में ही ये कारनामा कर दिया।

Khabar Monkey

धोनी-गांगुली को बतौर कप्तान टेस्ट शतकों में छोड़ा पीछे

भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी बतौर कप्तान खेलने के मामले में शुभमन गिल अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं, जिसमें वह छठा शतक लगाने में कामयाब हो गए हैं। गिल ने इस लिस्ट में एमएस धोनी, सौरव गांगुली और नवाब पटौदी तीनों को एक झटके में पीछे छोड़ दिया, जिसमें इन सभी के नाम पर भारतीय टीम की टेस्ट में कप्तानी करते हुए 5-5 शतकीय पारियां दर्ज हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान

  • विराट कोहली – 20 शतकीय पारियां
  • सुनील गावस्कर – 11 शतकीय पारियां
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन – 9 शतकीय पारियां
  • सचिन तेंदुलकर – 7 शतकीय पारियां
  • शुभमन गिल – 6 शतकीय पारियां

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply