EntertainmentViral

‘इम्यूनोथेरेपी शुरू हो गई है’, क्या अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की होगी एक और सर्जरी, शोएब इब्राहिम ने बता दिया सच

‘इम्यूनोथेरेपी शुरू हो गई है’, क्या अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की होगी एक और सर्जरी, शोएब इब्राहिम ने बता दिया सच

अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और एक्टर शोएब इब्राहिम अपनी पर्सनल लाइफ में इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। एक तरफ जहां दीपिका का लिवर कैंसर का इलाज चल रहा है, वहीं शोएब के पिता को हाल ही में ब्रेन हैमरेज हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब ने दीपिका की हालत और अपने पिता की सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने बेटे रूहान से लंबे समय तक दूर रहने के बारे में भी बात की है।

‘इम्यूनोथेरेपी शुरू हो गई है’, क्या अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की होगी एक और सर्जरी, शोएब इब्राहिम ने बता दिया सच
‘इम्यूनोथेरेपी शुरू हो गई है’, क्या अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की होगी एक और सर्जरी, शोएब इब्राहिम ने बता दिया सच

दीपिका की शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी

शुक्रवार को दीपिका कक्कड़ का पहला इम्यूनोथेरेपी सेशन हुआ। अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने बताया, “HN रिलायंस हॉस्पिटल में दीपिका की इम्यूनोथेरेपी शुरू हो गई है। इसमें 3-4 घंटे लगेंगे। इसके बाद मैं पापा से मिलने कोकिलाबेन हॉस्पिटल जाऊंगा। हमें उम्मीद है कि दीपिका की इम्यूनोथेरेपी काम करेगी।”

Khabar Monkey

यह भी पढ़ें:

फिर शोएब ने दीपिका की एक और सर्जरी होने की अफवाहों के बारे में बात की और उसे गलत बताया। अभिनेता ने कहा, “बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि क्या दीपिका की कोई और सर्जरी हो रही है। अभी तक डॉक्टर ने कुछ नहीं कहा है। फिलहाल कोई सर्जरी नहीं हो रही है।”

पिता की सेहत पर क्या बोले शोएब इब्राहिम

शोएब इब्राहिम के पिता को मई के आखिरी हफ्ते में ब्रेन हैमरेज होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए एक्टर ने कहा, “मेरे पिता अब बेहतर हैं। उनकी सेहत में दिन-ब-दिन सुधार हो रहा है। उनकी बोली और शरीर का दाहिना हिस्सा धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। 10 दिनों के बाद उन्होंने आखिरकार बोलना शुरू किया। अब वे मुस्कुराने भी लगे हैं।

उनकी स्पीच थेरेपी जल्द ही शुरू होगी क्योंकि जब वे लंबे वाक्य बोलने की कोशिश करते हैं, तो वे लड़खड़ाते हैं। पिछले 1-2 दिनों में हालात बेहतर होने लगे हैं। सोमवार को पापा को ICU से नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट किया जा सकता है, लेकिन वे अभी 8-10 दिन और हॉस्पिटल में रहेंगे। अगर ऐसा न हुआ होता, तो मेरा नया गाना अभी रिलीज हो रहा होता, लेकिन अब यह कुछ दिनों में आएगा। मुझे रूहान की बहुत याद आ रही है। मुझे घर गए हुए 15 दिन हो गए हैं। पापा की हालत की वजह से मैंने अंधेरी में ही एक Airbnb लिया है।”

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply