SportsViral

IND vs AFG: जडेजा की विदाई की तैयारी शुरू, मानव सुतार-हर्ष दुबे के चयन से मिल गए संकेत

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मानव सुतार और हर्ष दुबे का चयन इस बात का संकेत है कि भारतीय टीम ने रविंद्र जडेजा की विदाई की तैयारी शुरू कर दी है। जडेजा का टेस्ट में प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन वह 37 साल के हो गए हैं। स्पिन विभाग में भारतीय टीम लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट की तलाश में है। इसके संकेत दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लेकर देखने को मिला था।

Khabar Monkey

IND vs AFG: जडेजा की विदाई की तैयारी शुरू, मानव सुतार-हर्ष दुबे के चयन से मिल गए संकेत
IND vs AFG: जडेजा की विदाई की तैयारी शुरू, मानव सुतार-हर्ष दुबे के चयन से मिल गए संकेत

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने जब अश्विन से आगे बढ़ने का फैसला किया तो टीम में वाशिंगटन सुंदर की एंट्री हुई। हालांकि दोनों ऑफ-स्पिनर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन गंभीर को वाशिंगटन में भरोसेमंद ऑलराउंडर दिखा, जिस पर किसी भी परिस्थिति में भरोसा जताया जा सकता है। सुतार और दुबे को टीम में शामिल करके जडेजा का विकल्प तैयार करने की योजना है।

अजीत अगरकर ने क्या कहा?

भारतीय टीम के ऐलान के दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा, ‘टेस्ट टीम में आप देख सकते हैं कि इस समय बहुत बदलाव हो रहे हैं। इसलिए हम विकल्प देख रहे हैं। कुछ खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से दूर चले गए हैं। वनडे क्रिकेट में भी यही बात है। आप ऐसे खिलाड़ी चाहते हैं जो निचले क्रम में बल्ले से योगदान दे सकें, लेकिन उनमें फ्रंटलाइन स्पिनर या फ्रंटलाइन सीम बॉलर बनने के लिए जरूरी स्किल भी हो। हमें लगता है कि वह (दुबे) निश्चित रूप से इस काम में फिट बैठते हैं।’

कुलदीप यादव नहीं कर पाए जगह पक्की

कुलदीप यादव अभी भी टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। ऐसे में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूत बनाना चाहता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन 37 की उम्र के बाद वह और कितना समय तक खेलेंगे। वह टी20 संन्यास ले चुके हैं और वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। फिटनेस को लेकर छोटी-मोटी दिक्कतों के कारण भारतीय टीम उनकी जगह लेने के लिए और को तैयार करना चाहती है। ऐसे में 23 साल के सुतार और दुबे टीम में आए हैं।

हर्ष का शानदार प्रदर्शन

सुतार क्लासिकल स्पिनर हैं और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में ज्यादा नहीं खेले हैं। वह पुराने जमाने के स्पिनर हैं, जिनकी ड्रिफ्ट ने अच्छे-अच्छों को भी परेशान किया है। इसी तरह दुबे ने भी एक ऑलराउंडर के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। सभी फॉर्मेट में उन्होंने विदर्भ को रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई है। 2024/25 रणजी सीजन के दौरान उन्होंने 69 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया था।

भारतीय टीम में क्यों चुने गए गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, मानव सुतार और हर्ष दुबे?

गुरनूर बरार नियमित रूप से भारतीय अभ्यास सत्रों में नेट गेंदबाज के रूप में शामिल होते रहे हैं। प्रिंस यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। मानव सुतार भारत ए टीम में नियमित रूप से हिस्सा रहे हैं। हर्ष दुबे भी लाल गेंद क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में बने हुए हैं।

Leave a Reply