Rishabh Pant: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का मौका होगा। पंत इस मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्कों का रिकॉर्ड पूरा कर सकते हैं। वह इस फॉर्मेट में अभी तक 49 मैचों की 86 पारियों में 94 छक्के लगा चुके हैं। अगर इस मैच में वह 6 छक्के जड़ लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल बेन स्टोक्स, ब्रेंडन मैकुलम और एडम गिलक्रिस्ट ने ही यह कारनामा किया है।

टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं पंत
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अगर पंत 100 छक्के पूरे कर लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे। टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है, जिन्होंने इसके लिए 82 मैच खेले थे। आपको बता दें कि ये टेस्ट मैच पंत के करियर का 50वां टेस्ट मैच होगा और इस मुकाबले में वह बल्ले से बड़ी पारी खेलकर सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे।
बतौर विकेटकीपर 50 टेस्ट खेलने वाले तीसरे भारतीय होंगे पंत
पंत बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 50 या उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने 90 टेस्ट खेले हैं। उसके बाद लिस्ट में सैयद किरमानी का नाम है, उन्होंने 88 टेस्ट मैच खेले हैं। इस फॉर्मेट में पंत आंकड़े को लेकर बात की जाए तो अब तक उनके बल्ले से 49 मैचों की 86 पारियों में 42.91 की औसत से 3476 रन निकले हैं। इस दौरान वह 8 शतक और 18 अर्धशतक लगा चुके हैं।
Khabar Monkey
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स किसने लगाए हैं?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो वहां टॉप पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का नाम है। वह अब तक 136 सिक्स लगा चुके हैं, दूसरे नंबर पर ब्रैंडन मैकुलम का नाम है, उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 107 सिक्स लगाए थे। एडम गिलक्रिस्ट ने इस फॉर्मेट में 100 छक्के लगाए थे, उनका नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में ऋषभ पंत फिलहाल 7वें नंबर पर हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
- बेन स्टोक्स- 136 छ्क्के
- ब्रेंडन मैकुलम- 107 छ्क्के
- एडम गिलक्रिस्ट- 100 छ्क्के
- टिम साउदी- 98 छक्के
- क्रिस गेल- 98 छक्के
- जैक कैलिस- 97 छक्के
- ऋषभ पंत- 94 छक्के
यह भी पढ़ें












