शनिवार, 19 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Election 2027 : यूपी में BJP का डैमेज कंट्रोल! CM योगी से मिलीं अदिति सिंह, संजय निषाद से मिलने पहुंचे विनोद तावड़े​ | पंजाब सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! DA में 8% की बढ़ोतरी का ऐलान, 3 हफ्ते पुराना आंदोलन खत्म​ | IIT Bombay Student Death Protest : IIT बॉम्बे में छात्र की मौत पर भड़के विद्यार्थी, डायरेक्टर के इस्तीफे की मांग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IIT Bombay Student Death Protest : IIT बॉम्बे में छात्र की मौत पर भड़के विद्यार्थी, डायरेक्टर के इस्तीफे की मांग​

IIT Bombay Student Death : में द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद कैंपस में तनाव का माहौल है। एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के छात्र की शुक्रवार शाम में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी संस्थान के प्रशासन पर सवाल […]

IIT Bombay Student Death : में द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद कैंपस में तनाव का माहौल है। एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के छात्र की शुक्रवार शाम में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी संस्थान के प्रशासन पर सवाल उठाते हुए डायरेक्टर प्रोफेसर शिरीष बी. केदारे के कर रहे हैं।

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया, जब के दौरान छात्र के मोबाइल फोन और ChatGPT के इस्तेमाल को लेकर सामने आई जानकारी पर छात्रों ने प्रशासन के दावों पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारी मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।

परीक्षा के दौरान ChatGPT इस्तेमाल करने का मामला

IIT बॉम्बे प्रशासन ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि शुक्रवार को परीक्षा के दौरान साहिल को मोबाइल फोन पर ChatGPT के जरिए प्रश्नपत्र अपलोड करते हुए पकड़ा गया था। प्रशासन के मुताबिक, छात्र को इस मामले में समझाया गया था और भरोसा दिलाया गया था कि उसके खिलाफ कोई कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद वह अपने हॉस्टल के कमरे में लौट गया था। शाम को वह कमरे में मृत पाया गया।

निलंबन की धमकी देने का छात्रों ने लगाया आरोप

छात्र की मौत के बाद कैंपस में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने प्रशासन के दावों पर सवाल उठाए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि छात्र को नकल के मामले में निलंबित करने की धमकी दी गई थी। उनका दावा है कि इस घटनाक्रम के कारण छात्र मानसिक दबाव में था और उसे अपने भविष्य को लेकर चिंता थी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। छात्र की मौत के कारणों को लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

डायरेक्टर के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने संस्थान के माहौल और प्रशासन के रवैये पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कैंपस में विद्यार्थियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है और उन्हें डर के माहौल में रहना पड़ता है। छात्रों ने संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर शिरीष बी. केदारे के इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने पूरे मामले की पारदर्शी जांच और जवाबदेही तय करने की मांग उठाई है।

ये भी पढ़ें:

डायरेक्टर ने कही नैतिक जिम्मेदारी लेने की बात

घटना पर IIT बॉम्बे के डायरेक्टर प्रोफेसर शिरीष बी. केदारे ने कहा कि वह इस पूरे घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं और मामले में जवाबदेही तय की जाएगी। हालांकि, इस्तीफे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वहीं, DCP दत्तात्रेय नलावडे के मुताबिक, IIT प्रशासन और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच बातचीत जारी है। फिलहाल मामले की जांच और प्रशासन तथा छात्रों के बीच बातचीत पर सबकी नजरें टिकी हैं। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY