SportsViral

ICC Rankings में चमकी फातिमा सना और लॉरेन बेल की किस्मत, T20 और वनडे फॉर्मेट में लगाई लंबी छलांग

Fatima Sana ICC Ranking: आईसीसी की मंगलवार को जारी महिला खिलाड़ियों की रैंकिंग में पाकिस्तान की कप्तान फातिम सना ने टी20 और इंग्लैंड की तेज लॉरेन बेल ने वनडे में लंबी छलांग लगाई है। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच हाल ही में कराची में टी20 सीरीज खेली गई थी। पाकिस्तान ने इस सीरीज को 3-0 से जीता था। इस सीरीज में फातिम का प्रदर्शन शानदार रहा था और इसका फायदा उन्हें टी20 रैंकिंग में हुआ है। आखिरी मैच में 62 रन की पारी खेल कर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाली फातिम सना 4 स्थान की छलांग लगाते हुए बल्लेबाजों की रैंकिंग में 23वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

ICC Rankings में चमकी फातिमा सना और लॉरेन बेल की किस्मत, T20 और वनडे फॉर्मेट में लगाई लंबी छलांग
ICC Rankings में चमकी फातिमा सना और लॉरेन बेल की किस्मत, T20 और वनडे फॉर्मेट में लगाई लंबी छलांग

शानदार गेंदबाजी का मिला फायदा

फातिमा सना ने गेंदबाजी में भी दमदार प्रदर्शन किया था और 5 विकेट लिए थे, इसका फायदा उन्हें गेंदबाजी रैंकिंग में भी हुआ है। वह 6 स्थान की छलांग लगाकर 29वें स्थान पर चली गई हैं। पाकिस्तान की स्पिनर नशरा संधू ने भी इस सीरीज में 5 विकेट लिए थे। उन्हें टी20 गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है। नशरा अब सातवें स्थान पर चली गई हैं। पाकिस्तान की सादिया इकबाल ने सीरीज में छह विकेट लिए थे। वह नंबर 1 टी20 गेंदबाज हैं।

आयशा और ऐमन को भी हुआ फायदा

टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान की दो खिलाड़ियों आयशा जफर और ऐमन फातिमा ने भी बड़ी छलांग लगाई। शीर्ष 100 से बाहर रहीं आयशा, जिम्बाब्वे सीरीज के बाद 52वें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि ऐमन 89वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

लॉरेन बेल ने वनडे रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल को वनडे की गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में संपन्न सीरीज में पांच विकेट लेते हुए तीन स्थान की छलांग लगाते हुए महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में 18वां स्थान हासिल किया है। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी बेल तीन स्थान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड की बल्लेबाज ब्रूक हॉलिडे तीन स्थान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि उनकी टीम की साथी इसाबेला गेज 7 स्थान की छलांग लगाकर 51वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड की स्पिनर चार्ली डीन भी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में चार स्थान ऊपर चढ़कर 58वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

आईसीसी की टी20 महिला रैंकिंग में गेंदबाजों में पाकिस्तान की सादिया इकबाल पहले, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन दूसरे और इंग्लैंड की लॉरेल बेल तीसरे स्थान पर हैं। में ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉल पहले, ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी दूसरे और दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट तीसरे स्थान पर हैं।

Khabar Monkey

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर भारत की स्मृति मंधाना, दूसरे पर दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट और ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी तीसरे स्थान पर हैं। वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग पहले, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर तीसरे स्थान पर हैं।

IANS इनपुट के साथ 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply