शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
IPL 2027 से पहले हार्दिक पंड्या को मिली नई टीम, मुंबई इंडियंस छोड़ इस टीम की कप्तानी करते आएंगे नजर​ | क्या आम लोगों के लिए फ्री नहीं होगा UPI? निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान​ | इवान टोनी पर मारपीट का आरोप, इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर पर केस दर्ज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Hyundai Motor Q1 Results: क्रेटा बनाने वाली कंपनी ह्यूंडई को बड़ा झटका, 35% घटा मुनाफा​

Hyundai Motor Q1 Results: ह्यूंडई मोटर इंडिया की कारों का भारत में एक अलग ही जलवा है. लेकिन, कंपनी के लिए इस साल अप्रैल से जून तक का समय थोड़ा भारी रहा. 30 जुलाई को कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे घोषित किए, जिन्हें देखकर बाजार एक पल के लिए हैरान रह गया. कंपनी का मुनाफा […]

Hyundai Motor Q1 Results: ह्यूंडई मोटर इंडिया की कारों का भारत में एक अलग ही जलवा है. लेकिन, कंपनी के लिए इस साल अप्रैल से जून तक का समय थोड़ा भारी रहा. 30 जुलाई को कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे घोषित किए, जिन्हें देखकर बाजार एक पल के लिए हैरान रह गया. कंपनी का मुनाफा 35 फीसदी तक गिर गया है. पर मजे की बात ये रही कि इतना बड़ा नुकसान होने के बावजूद, शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों की जमकर खरीदारी हुई.

मुनाफे में 35 फीसदी की गिरावट

सीधे पैसों की बात करें, तो इस जून तिमाही में ह्यूंडई का कुल मुनाफा घटकर 889 करोड़ रुपये रह गया है. पिछले साल इसी समय कंपनी ने 1,369 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. यानी सीधेसीधे 35 फीसदी की गिरावट. कंपनी की कुल कमाई भी मामूली सी कम होकर 16,334 करोड़ रुपये पर आ गई. कामकाजी मुनाफा यानी एबिड्टा भी 31 फीसदी गिरकर 1,511.7 करोड़ रुपये रह गया है.

एक आग ने लगा दिया बड़ा ब्रेक

मुनाफा घटने के पीछे सबसे बड़ा कारण एक आग रही. दरअसल, ह्यूंडई को पार्ट्स सप्लाई करने वाली एक कंपनी की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई थी. इस वजह से ह्यूंडई की कारों का प्रोडक्शन रुक गया और अकेले जून के महीने में करीब 13,900 गाड़ियां कम बन पाईं. जब गाड़ियां बनेंगी ही नहीं, तो बिकेंगी कैसे और मुनाफा कैसे आएगा? हालांकि, अच्छी खबर यह है कि 22 जून के बाद से काम फिर से पूरी तरह सामान्य हो गया है. कंपनी को उम्मीद है कि जुलाई से सितंबर वाले महीनों में इस नुकसान की पूरी भरपाई कर ली जाएगी.

भारत में बढ़ा कारों का क्रेज

ह्यूंडई को दूसरा झटका विदेशों से लगा. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और लड़ाइयों की वजह से कंपनी का एक्सपोर्ट लगभग 20 फीसदी गिरकर 38,708 यूनिट्स रह गया. लेकिन, भारतीय ग्राहकों ने कंपनी को बड़ा सहारा दिया. देश के अंदर ह्यूंडई की कारों की थोक बिक्री करीब 5.5 फीसदी बढ़कर 1,39,374 यूनिट्स हो गई. लोग आज भी क्रेटा, वेन्यू, एक्सटर जैसी एसयूवी और आई20, वरना जैसी कारों को खूब खरीद रहे हैं. इसके अलावा कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की भी बाजार में अच्छी पकड़ बनी हुई है.

खराब नतीजों पर भी शेयर भागा

शेयर बाजार हमेशा आज की नहीं, बल्कि कल की तस्वीर देखता है. 30 जुलाई को ह्यूंडई का शेयर 1.27 फीसदी चढ़कर 2,018.20 रुपये पर बंद हुआ. इसके पीछे कंपनी के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग का वो बयान है, जिसने निवेशकों का भरोसा टूटने नहीं दिया. उन्होंने साफ कहा कि अब प्रोडक्शन बिल्कुल नॉर्मल हो गया है और मार्केट में गाड़ियों की डिमांड बहुत तगड़ी है. अगली तिमाही में कंपनी शानदार वापसी करेगी और अपने ग्रोथ के टारगेट को हर हाल में पूरा करेगी. इसी भरोसे के कारण निवेशकों ने शेयर खरीदे.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY