Viral

Historic visit after four decades: ओस्लो में PM मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री के बीच शिष्टमंडल स्तर की महा-वार्ता…

भारतीय कूटनीति के लिहाज से एक बेहद ऐतिहासिक घटनाक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपनी नॉर्डिक देशों की यात्रा के दौरान नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ शिष्टमंडल स्तर की द्विपक्षीय बातचीत की। यह दौरा बेहद खास है क्योंकि पिछले चार दशकों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा है।

Historic visit after four decades: ओस्लो में PM मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री के बीच शिष्टमंडल स्तर की महा-वार्ता…
Historic visit after four decades: ओस्लो में PM मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री के बीच शिष्टमंडल स्तर की महा-वार्ता…

बता दें, इस उच्च स्तरीय वार्ता में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व खुद प्रधानमंत्री मोदी ने किया, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज जैसे देश के शीर्ष नीति-निर्धारक शामिल रहे। वहीं, नॉर्वेजियन शिष्टमंडल में वहां के स्वास्थ्य और देखभाल सेवा मंत्री जान क्रिश्चियन वेस्ट्रे और विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे ने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। मुख्य वार्ता से ठीक पहले दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच एक विशेष बैठक भी संपन्न हुई।

एयरपोर्ट पर स्वागत और कूटनीतिक गर्मजोशी
इस यात्रा के महत्व को इसी बात से समझा जा सकता है कि एक अनोखे और बेहद खास डिप्लोमैटिक जेस्चर के तहत खुद नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे, पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

पीएम मोदी के स्वागत में नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नॉर्वे में आपका हार्दिक स्वागत है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है; 40 से अधिक वर्षों में यह भारत के किसी प्रधानमंत्री का पहला दौरा है। मैं इस बात को लेकर बेहद आशान्वित हूं कि नॉर्वे, नॉर्डिक देश और भारत मिलकर व्यापार, ग्रीन ट्रांजिशन (हरित ऊर्जा) और हमारी साझा वैश्विक चुनौतियों पर सहयोग को कैसे और मजबूत कर सकते हैं।”

इंडिया-नॉर्डिक समिट पर टिकी नजरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की इस विदेश यात्रा के चौथे चरण के तहत ओस्लो पहुंचे हैं। इससे पहले वे संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड और स्वीडन का सफल दौरा पूरा कर चुके हैं। ओस्लो प्रवास के दौरान पीएम मोदी तीसरे इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन (India-Nordic Summit) में हिस्सा लेंगे, जो वैश्विक मंच पर भारत और नॉर्डिक देशों के आर्थिक व रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देगा। इसके अलावा, पीएम मोदी नॉर्वे के महाराज किंग हेराल्ड V और क्वीन सोनजा से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे।

Khabar Monkey

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 15 से 20 मई तक इस पांच देशों के दौरे पर हैं और नॉर्वे के बाद अपने दौरे के आखिरी और पांचवें चरण के तहत इटली के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply