HealthViral

Heat Stroke: लू लगने पर शरीर में दिखते हैं ये 10 लक्षण, डॉक्टर से जानिए क्यों जानलेवा हो सकता है हीट स्ट्रोक और कैसे करें बचाव

गर्मियों के मौसम में सूरज का बढ़ता पारा और झुलसाने वाली लू (Heat Wave) सिर्फ बेचैनी ही नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत के लिए एक बड़ा खतरा भी पैदा करती है। अक्सर लोग तेज धूप से होने वाले सिरदर्द या थकान को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट के मुताबिक, यह लापरवाही ‘हीट स्ट्रोक’ यानी लू लगने का शुरुआती संकेत हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर सही समय पर इसके लक्षणों को न पहचाना जाए, तो हीट स्ट्रोक शरीर के अंगों को फेल कर सकता है और यह मौत का कारण भी बन सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक गर्मी से बचाव करने के लिए आप सतर्क रहें। नौतपा के दौरान कुछ दिनों देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी रहेगी ऐसे में अगर गर्मी से बचाव नहीं किया जाए तो डिहाइड्रेशन और स्ट्रोक का खतरा बढ़ने लगता है।

Heat Stroke: लू लगने पर शरीर में दिखते हैं ये 10 लक्षण, डॉक्टर से जानिए क्यों जानलेवा हो सकता है हीट स्ट्रोक और कैसे करें बचाव
Heat Stroke: लू लगने पर शरीर में दिखते हैं ये 10 लक्षण, डॉक्टर से जानिए क्यों जानलेवा हो सकता है हीट स्ट्रोक और कैसे करें बचाव

Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital में कंसल्टेंट और हेड नेफ्रॉलोजिस्ट Dr Sharad Seth के अनुसार, गर्मियों में लंबे समय तक तेज धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में रहने पर शरीर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ने लगता है। आमतौर पर शरीर पसीने के जरिए खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है, लेकिन जब गर्मी जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है तो यह प्राकृतिक प्रक्रिया भी असरदार नहीं रह जाती। ऐसी स्थिति में शरीर हीट को संभाल नहीं पाता और लू यानी हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। 

डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। विशेष रूप से नौतपा के दौरान तापमान तेजी से बढ़ जाता है और कई राज्यों में भीषण गर्मी तथा गर्म हवाओं का असर देखने को मिलता है। ऐसे में लंबे समय तक धूप में रहना, कम पानी पीना या शरीर को ठंडा न रखना डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए इस दौरान पर्याप्त पानी पिएं, दोपहर की तेज धूप से बचें और शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लू का असर शरीर के कई अहम अंगों पर पड़ सकता है, इसलिए इसके लक्षणों की समय रहते पहचान और बचाव बेहद जरूरी है।

लू लगने के प्रमुख लक्षण

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक धूप या गर्म हवा में रहता है, तो उसमें ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं

  • शरीर का तापमान तेजी से बढ़ना
  • डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी
  • पसीना आना बंद हो जाना
  • शरीर में कमजोरी और ऐंठन
  • चक्कर आना या बेहोशी
  • मानसिक भ्रम या कंफ्यूजन
  • त्वचा का लाल और गर्म हो जाना
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • सांस तेजी से चलने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाती है लू?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक 40 डिग्री या उससे ज्यादा तापमान में लंबे समय तक रहने से शरीर के कई जरूरी अंग प्रभावित हो सकते हैं। हीट स्ट्रोक का असर बॉडी के कई अंगों जैसे ब्रेन, किडनी, लीवर, दिल और मांसपेशियां पर पड़ता है। डिहाइड्रेशन की वजह से किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती, जिससे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। गंभीर मामलों में मरीज की जान को भी खतरा हो सकता है।

लू से बचने के आसान उपाय

खूब पानी पिएं

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं बॉडी हाइड्रेट रहेगी और लू से बचाव होगा।

लिक्विड डाइट का सेवन बढ़ाएं

गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए सिर्फ पानी का सेवन पर्याप्त नहीं है आप लिक्विड डाइट का सेवन बढ़ाएं। ओआरएस, नींबू पानी, नारियल पानी और फ्रूट जूस जैसे तरल पदार्थ शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।

शरीर को ठंडक देने वाले फल खाएं

गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए खीरा, तरबूज, खरबूजा और अनार जैसे फलों का सेवन करें। ये फल बॉडी को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

Khabar Monkey

दोपहर में बाहर निकलने से बचें

दोपहर में पारा सातवें आसमान पर होता है, गर्म हवाएं तेज धूप स्किन को झुलसा देते हैं ऐसे समय आप घर से बाहर निकलने से परहेज करें। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच तेज धूप में निकलने से बचना चाहिए।

हल्के और सूती कपड़े पहनें

कॉटन के ढीले कपड़े शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं और पसीना जल्दी सुखाते हैं।

ज्यादा देर धूप में न रहें

अगर बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को ढक कर निकलें और बीच-बीच में छांव या ठंडी जगह पर आराम करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी गंभीर लक्षण या स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply