Health

Headache Home Remedy: सिरदर्द बन गया है मुसीबत! एक्सपर्ट की बताई ये ड्रिंक दिलाएगी राहत

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द होना आम हो गया है. कभी हल्का तो कभी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. देर तक स्क्रीन के सामने बैठना, नींद की कमी, तनाव, अनियमित खानपान और डिहाइड्रेशन…ये सभी कारण सिरदर्द को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं. वैसे तो कई लोग इससे तुरंत राहत पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन बार-बार दवा लेना लंबे समय में सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. ऐसे में घरेलू उपाय ही सुरक्षित साबित होते हैं. अगर आप भी सिरदर्द से आए दिन परेशान रहते हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम आ सकता है.

Headache Home Remedy: सिरदर्द बन गया है मुसीबत! एक्सपर्ट की बताई ये ड्रिंक दिलाएगी राहत
Headache Home Remedy: सिरदर्द बन गया है मुसीबत! एक्सपर्ट की बताई ये ड्रिंक दिलाएगी राहत

हम आपको ऐसा आसान और घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के सिरदर्द से राहत दिला सकता है. खास बात यह है कि एक्सपर्ट्स भी अब नेचुरल और घरेलू तरीकों को अपनाने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि ये शरीर पर धीरे-धीरे असर करते हैं और समस्या को जड़ से कम करने में मदद करते हैं. सोशल मीडिया पर फिटनेस टिप्स के लिए जानी जाने वाली न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने बताया है कि उनकी दादी सिरदर्द के लिए एक कौन सा नुस्खा अपनाती थीं. चलिए जानते हैं उसके बारे में.

सिरदर्द से मिलेगी राहत

इंस्टाग्राम पर न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वो बताती हैं कि उनकी दादी ने कभी भी सिरदर्द के लिए कोई दवाई नहीं ली है. बस कुछ नेचुरल चीजों से एक पाउडर बनाकर उसे दूध के साथ लेती थीं, जो सिरदर्द को कम करने में काफी मदद करता है. साथ ही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है. चलिए जानते हैं इसे कैसे करें तैयार.

सिरदर्द वाले पाउडर के लिए सामग्री

1 कप भुना हुआ बिना नमक का मखाना
1 कप कसा हुआ सूखा नारियल
3-4 टेबलस्पून खसखस (पोस्ता दाना)
5-6 टेबलस्पून भुने हुए खरबूजे के बीज
½ कप भुने हुए अखरोट
½ कप धागा मिश्रण

इन सभी चीजों को आपको एक ब्लेंडर में डालकर पीस लेना है. जब ये पाउडर बन जाए को इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें. सिरदर्द होने पर 1 छोटा चम्मच गुनगुने दूध में मिलाकर लें. हालांकि, बता दें कि ये कोई तुरंत राहत देने वाला उपाय नहीं है. अगर आपको बार-बार सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या रहती है, तो इसे कम से कम 23 महीने तक नियमित रूप से लें. बेहतर होगा कि आप इसे रात को सोने से पहले लें, ताकि यह दिमाग और नर्वस सिस्टम को पोषण देने में मदद कर सके.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply