शनिवार, 26 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 New Promo: सलमान खान ने रीति तिवारी को लगाई फटकार, आसिफ खान से पूछा- अगर आपकी बहन के साथ ऐसा होता तो?​ | लग्जरी घरों की रेस में मुंबई की बड़ी छलांग! दुनिया के टॉप-10 शहरों में बनाई जगह​ | Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,​

भारतीय क्रिकेट टीम और उसके प्रशंसकों के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर फिटनेस समस्याओं से घिर गए हैं। उनकी दाहिनी पिंडली में नई चोट की पुष्टि हुई है, जिसके कारण वह कम से कम तीन सप्ताह के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हो गए हैं। […]

भारतीय क्रिकेट टीम और उसके प्रशंसकों के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर फिटनेस समस्याओं से घिर गए हैं। उनकी दाहिनी पिंडली में नई चोट की पुष्टि हुई है, जिसके कारण वह कम से कम तीन सप्ताह के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हो गए हैं। इस ताजा चोट के चलते उनका आगामी न्यूजीलैंड दौरे के सीमित ओवरों की श्रृंखला से बाहर होना तय माना जा रहा है।

पंड्या को 20 सितंबर को वापसी करनी थी और चयनकर्ताओं ने उन्हें आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ छह अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे श्रृंखला में भारत ए टीम में चुना था। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हार्दिक के ताजा स्कैन में उनकी दाहिनी पिंडली में चोट का पता चला। उन्हें दो सप्ताह पूरी तरह से आराम की सलाह दी गई है। बीसीसीआई की मेडिकल पैनल के प्रमुख डॉक्टर दिनशॉ परदीवाला ने जापान से लौटकर उनकी रिपोर्ट देखी और वह तय करेंगे कि रिहैबिलिटेशन कब से शुरू हो सकता है।’’ 

न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर को टी20 श्रृंखला से शुरू होगा जिसके बाद वनडे श्रृंखला खेलनी है। तब तक हार्दिक की वापसी की संभावना नहीं है। समझा जाता है कि बीसीसीआई चाहता था कि हार्दिक टीम के साथ एशियाई खेलों में जाये और वीजा के लिये उनका पासपोर्ट भी लिया गया था। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला से ठीक पहले फील्डिंग अभ्यास के दौरान उनके घुटने में दर्द उठा। उन्होंने ब्रेक लिया और फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल करने ही वाले थे कि दर्द फिर उठ गया। स्कैन में चोट का पता चला। वह आईपीएल के बाद से बेंगलुरू में है और अब बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास कर रहे हैं।

For the latest scores, match updates, and indepth coverage,  on Prabhasakshi 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY