BusinessViral

Happy Mother’s Day 2026: PPF से FD तक, मदर्स डे पर अपनी मां को दें ये फाइनेंशियल गिफ्ट्स, नहीं होगी पैसों की दिक्कत

हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है. इस बार मदर्स डे 10 मई को पड़ रहा है. वैसे तो इस मां के प्रति अपने स्नेह और प्रेम को दिखाने के लिए आप उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं, लेकिन हम आपको कुछ फाइनेंशियल गिफ्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप अपनी मां को गिफ्ट करते हैं तो उन्हें आगे उससे आर्थिक मदद मिलेगी. अगर आप अपनी मां को ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो लंबे समय तक उनके काम आए, तो फाइनेंशियल गिफ्ट्स एक बेहतर विकल्प बन सकते हैं. PPF, FD, SIP, हेल्थ इंश्योरेंस और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम जैसे निवेश विकल्प न सिर्फ सुरक्षित रिटर्न देते हैं, बल्कि भविष्य में पैसों की चिंता भी कम करते हैं. ऐसे गिफ्ट मां को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकते हैं.

Happy Mother’s Day 2026: PPF से FD तक, मदर्स डे पर अपनी मां को दें ये फाइनेंशियल गिफ्ट्स, नहीं होगी पैसों की दिक्कत
Happy Mother’s Day 2026: PPF से FD तक, मदर्स डे पर अपनी मां को दें ये फाइनेंशियल गिफ्ट्स, नहीं होगी पैसों की दिक्कत

सबसे पहले बात करें पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF की तो यह एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है, जिसमें सरकार की गारंटी होती है. इसमें निवेश पर टैक्स छूट के साथ अच्छा ब्याज भी मिलता है. आप अपनी मां के नाम पर PPF अकाउंट खुलवाकर उसमें शुरुआती निवेश कर सकते हैं.

इसके अलावा फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD भी एक भरोसेमंद विकल्प है. कई बैंक सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों से ज्यादा ब्याज देते हैं. ऐसे में मां के लिए FD करवाना उन्हें हर महीने नियमित आय देने का अच्छा तरीका हो सकता है. अगर आपकी मां निवेश के जरिए बेहतर रिटर्न चाहती हैं, तो SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान भी अच्छा विकल्प बन सकता है. म्यूचुअल फंड SIP लंबे समय में बेहतर रिटर्न देने के लिए जाना जाता है. छोटी रकम से भी निवेश शुरू किया जा सकता है.

हेल्थ इंश्योरेंस भी हो सकता है ऑप्शन

हेल्थ इंश्योरेंस भी एक जरूरी फाइनेंशियल गिफ्ट हो सकता है. उम्र बढ़ने के साथ मेडिकल खर्च तेजी से बढ़ते हैं. ऐसे में अच्छा हेल्थ कवर भविष्य में बड़ी आर्थिक परेशानी से बचा सकता है. सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) भी रिटायरमेंट के बाद नियमित आय के लिए शानदार विकल्प है. इसमें सरकार की तरफ से तय ब्याज मिलता है और निवेश सुरक्षित रहता है.

Khabar Monkey

अभी जिस तरीके की ग्लोबल सिचुएशन चल रही है. दुनिया बीते 5 सालों से जंग से जूझ रही है. ऐसे में भावनात्मक गिफ्ट्स के साथ आर्थिक सुरक्षा देना भी जरूरी है. ऐसे फाइनेंशियल गिफ्ट्स न सिर्फ मां के भविष्य को सुरक्षित करते हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का भरोसा भी देते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply