Mawa Cake recipe in hindi: मदर्स डे 10 मई को है। इस दिन बच्चे अपनी मां को अपने-अपने तरीके से स्पेशल फील करवाने की कोशिश करते हैं। कोई गिफ्ट खरीदकर देता है तो कोई उनके लिए कुछ खास सरप्राइज प्लान करता है। अगर आप भी मम्मी के चेहरे पर खुशी देखना चाहते हैं तो इस बार उनके लिए घर पर अपने हाथों से एगलेस केक बना सकते हैं। बहुत सारी महिलाएं अंडा नहीं खाती हैं, ऐसे में उन्हें केक खिलाना भी मुश्किल है। अगर आपकी मां भी अंडे वाला केक नहीं खाती हैं तो इस बार मदर्स डे पर आप उनके लिए मावा केक

पर अगर आप अपनी मां के लिए कुछ खास और दिल से बनाना चाहते हैं, तो घर का बना मावा केक एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कई लोग इंटरनेट पर अक्सर सर्च करते हैं कि बिना अंडे के सॉफ्ट केक कैसे बनाएं, कड़ाही में केक बनाने का आसान तरीका क्या है या मावा केक को बेकरी जैसा स्वाद कैसे दें। ऐसे में यह रेसिपी आपके बहुत काम आ सकती है। मावे की रिचनेस और इलायची की खुशबू से तैयार यह केक स्वाद में इतना शानदार लगता है कि हर कोई इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा। खास बात यह है कि इसे आप ओवन और कड़ाही दोनों में आसानी से बना सकते हैं।
मावा केक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
मावा (खोया) – 1 कप
मैदा – 1½ कप
पिसी चीनी – ¾ कप
दूध – ½ कप
मक्खन या घी – ½ कप
दही – ¼ कप
बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – ½ छोटा चम्मच
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
कटे हुए बादाम-पिस्ता – 2 बड़े चम्मच
वनीला एसेंस – कुछ बूंदें (ऑप्शनल)
मावा केक बनाने की विधि
सबसे पहले मावा तैयार करें
केक बनाने के लिए मावे को हाथ या कद्दूकस की मदद से अच्छे से क्रम्बल (मसलना) करें। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि इसमें किसी भी तरह से गांठें न रह जाएं। अच्छी तरह मसला हुआ मावा मैदे और बाकी सामग्री के साथ आसानी से मिल जाता है।
बैटर बनाएं
अब आपको एक बड़े बाउल में मक्खन और चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें दही और मावा मिलाएं। इसके बाद मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छानकर डालें। धीरे-धीरे दूध मिलाते हुए स्मूद बैटर तैयार करें।
फ्लेवर डालें
केक में फ्लेवर लाने के लिए इलायची पाउडर और वनीला एसेंस मिलाएं। इसके बाद आपको ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल देने हैं।
बेकिंग की तैयारी
अब आपको बेकिंग की तैयारी करनी है। इसके लिए केक टिन को घी से ग्रीस करें और थोड़ा मैदा छिड़क दें। बैटर को टिन में डालें।
केक बेक करें
केक परफेक्ट करने के लिए ओवन को पहले 180°C पर प्रीहीट कर लें। अब केक को 30-40 मिनट तक बेक करें। बीच में टूथपिक डालकर चेक करें। अगर टूथपिक साफ बाहर आए तो केक तैयार है।
सर्व करें
अब आता है सर्व करने का टाइम। केक को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर टिन से निकालकर काटें और सर्व करें।
Khabar Monkey
अगर ओवन नहीं है तो ऐसे बनाएं
मोटे तले वाले कुकर या कड़ाही में नमक बिछाकर 10 मिनट प्रीहीट करें। इसके बाद इसमें स्टैंड रखकर केक टिन अंदर रखें। अब धीमी आंच पर 35-45 मिनट तक पकाएं। इस दौरान कुकर का सीटी और रबर इस्तेमाल न करें।
मावा केक बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें
मावा ताजा होना चाहिए, वरना स्वाद खराब हो सकता है।
बैटर ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न रखें।
ओवन बार-बार खोलने से केक बैठ सकता है।
बेकिंग पाउडर और सोडा की मात्रा सही रखें, ज्यादा होने पर स्वाद बिगड़ सकता है।
केक पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही काटें, इससे वह टूटेगा नहीं।
अगर ऊपर से जल्दी ब्राउन होने लगे तो एल्युमिनियम फॉयल ढक सकते हैं।
बिना ओवन के इस तरह बनाएं केक
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
250 ग्राम मावा (खोया)
4 बङे चम्मच पीसी हुई चीनी या बूरा
1/2 कटोरी कटी हुई मेवा इच्छा अनुसार
कुछ किशमिश
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
1/4 कटोरी कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
बनाने का तरीका
सबसे पहले खोया को हाथ से चिकना कर लें। इसमें मेवा मिला दें। साथ ही इलायची पाउडर भी डालें। पीसी हुई चीनी या बुरा मिला कर एक बरतन में टाइट करके दबा कर रख दें। कुछ देर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। अब एक प्लेट पर धीरे से पलट दें मावा केक तैयार है।





