गुरुवार, 13 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
जियोस्टार या सोनी स्पोर्ट पर नहीं होगा भारत और अफगानिस्तान सीरीज का प्रसारण, देखने के लिए खर्च करने होंगे इतने रूपये​ | ‘ससुराल में तंत्र-साधना का दबाव’…कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची महिला, सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली कहानी​ | सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: एसिड अटैक पीड़ितों को रेल यात्रा में राहत की तैयारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान के टीजर बढ़ाई कहानी की दिलचस्पी​

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म हैवान का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। टीजर में फिल्म की कहानी के रहस्य, खतरे और सस्पेंस की झलक जरूर देखने को मिलती है। टीजर की सबसे खास बात यह है कि इसमें सैफ अली खान एक नेत्रहीन […]

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म हैवान का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। टीजर में फिल्म की कहानी के रहस्य, खतरे और सस्पेंस की झलक जरूर देखने को मिलती है। टीजर की सबसे खास बात यह है कि इसमें सैफ अली खान एक नेत्रहीन व्यक्ति के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार का किरदार रहस्य को और बढ़ाता है।

टीजर में दिखा रहस्य और सस्पेंस

हैवान के टीजर में अंधेरा माहौल, परछाइयां और किरदारों की छोटीछोटी झलकियां दिखाई गई हैं। मेकर्स ने जानबूझकर कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दिखाई है। इसी वजह से टीजर देखने के बाद फिल्म की कहानी को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। टीजर में एक सवाल खास तौर पर ध्यान खींचता है ‘हीरो या हैवान?’

सैफ बने नेत्रहीन व्यक्ति

सैफ अली खान टीजर में एक नेत्रहीन व्यक्ति के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वह हाथ में छड़ी लेकर चलते नजर आते हैं। वहीं अक्षय कुमार उनके किरदार पर नजर रखते हुए दिखाई देते हैं। एक सीन में अक्षय को सैफ के बेहद करीब से उन्हें देखते हुए दिखाया गया है। दोनों के बीच क्या रिश्ता है और उनके बीच टकराव क्यों है, इसका जवाब अभी सामने नहीं आया है।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को एक ऐसे थ्रिलर के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसमें रहस्य, खतरा और इंसान के अंदर छिपी हैवानियत देखने को मिलेगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

हैवान सिनेमाघरों में 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। टीजर के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म के ट्रेलर और अक्षयसैफ के किरदारों के बीच छिपे रहस्य पर है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY