SportsViral

GT vs PBKS: गुजरात की 4 विकेट से जीत, पंजाब को मिली सीजन की लगातार दूसरी हार

IPL 2026 GT Vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 का 46वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा गया। इस मैच में मेजबान गुजरात टाइटंस की टीम का पंजाब किंग्स से सामना हुआ। इस मैच में पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। 

GT vs PBKS: गुजरात की 4 विकेट से जीत, पंजाब को मिली सीजन की लगातार दूसरी हार
GT vs PBKS: गुजरात की 4 विकेट से जीत, पंजाब को मिली सीजन की लगातार दूसरी हार

इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स का आगाज बेहद खराब रहा। 47 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बावजूद पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही। पंजाब की ओर से सूर्यांश शेडगे ने 29 गेंदों पर शानदार 57 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 3 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं, मार्कस स्टॉयनिस ने 40 रनों का योगदान दिया। गुजरात की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 2-2 सफलता मिली।

पंजाब के स्कोर के जवाब में गुजरात टाइंटस ने 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर 164 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात की ओर से सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार 57 रनों की पारी खेली। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने 40 रनों का योगदान दिया। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशक ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।

GT इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और कुलवंत खेजरोलिया।

Khabar Monkey

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को येनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

PBKS इम्पैक्ट सब: हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशक, मुशीर खान और मिच ओवन।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply