DharamViral

इस अक्षर वाले लोग होते हैं मल्टी टैलेंटेड और समझदार, कहीं आपके नाम में तो नहीं छिपा है ये शब्द

Alphabate Astrology: आपके नाम का पहला अक्षर भी आपके व्यक्तित्व के कई गहरे राज खोलता है। नाम का प्रभाव हमारे स्वभाव, करियर और सोचने के तरीके पर पड़ता है। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे खास अक्षर की, जिससे शुरू होने वाले नाम के लोग मल्टी-टैलेंटेड और बेहद बुद्धिमान माने जाते हैं। वो अक्षर है ‘S’ और ‘A’। इन दोनों अक्षर से जिनते नाम भी शुरू होते हैं वे बेहद ही  प्रभावशाली माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं इन दोनों अक्षरों वाले लोगों की खासियत के बारे में।

इस अक्षर वाले लोग होते हैं मल्टी टैलेंटेड और समझदार, कहीं आपके नाम में तो नहीं छिपा है ये शब्द
इस अक्षर वाले लोग होते हैं मल्टी टैलेंटेड और समझदार, कहीं आपके नाम में तो नहीं छिपा है ये शब्द

 इन अक्षरों से शुरू होने वाले लोग हर काम में हासिल करते हैं महारत

  1. A अक्षर वाले लोग-  जिनका भी नाम इस अक्षर से शुरू होता है वे लीडर क्वालिटी लेकर पैदा होते हैं। हर काम को नए तरीके से करने की क्षमता रखते हैं और एक साथ कई जिम्मेदारियां बखूबी निभाते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है। ये लोग भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाना जानते हैं। ये एक साथ कई काम करने में माहिर होते हैं। चाहे करियर हो या पर्सनल लाइफ, ये हर जगह अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं।

  2. S अक्षर वाले लोग- इस अक्षर वाले लोग काफी बुद्धिमान माने जाते हैं। ये कलात्मक होते हैं और इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। इस अक्षर वाले लोग अपने काम और रिश्तों दोनों के बीच अच्छे से सांमजस्य बैठा लेते हैं और दोनों में अपना बेस्ट देते हैं।

    Khabar Monkey

  3. V अक्षर वाले लोग- जिनका नाम V अक्षर से शुरू होता है वे काफी टैलेंटेड होते हैं। ये लोग स्वभाव से थोड़े जिद्दी हो सकते हैं लेकिन यह उनकी काबिलियत को और निखारता है। इनकी दूरदर्शिता  कमाल की होती है।

  4. R अक्षर वाले लोग- ये लोग हमेशा कुछ नया सीखने के लिए उत्साहित रहते हैं। इनका दिमाग बहुत तेज चलता है और अपने समय का हमेशा सदुपयोग करते हैं। फालतू की चीजों में टाइम खराब करना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ये लोग जिस भी क्षेत्र में जाते हैं वहां अपनी मेहनत और हुनर के दम पर सफलता हासिल कर लेते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply