बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बनर्जी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेथेड एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कम लोग ये बात जानते होंगे कि वह एक उम्दा एक्टर होने के साथ कास्टिंग डायरेक्टर भी हैं। ‘मिर्जापुर’ सीरीज की शानदार कास्टिंग अभिषेक बनर्जी ने ही की है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया कि वह चर्चा का विषय बन गए है। उनका कहना है कि उन्हें किसी भी गॉड फादर की जरूरत नहीं है। अब ऐसा उन्होंने क्यों कहा है चलिए बताते है।

अभिषेक बनर्जी को फिल्म ‘टोस्टर’ में राजकुमार राव के साथ देखा गया था। भले ही उनका किरदार काफी छोटा रहा हो लेकिन काफी मजेदार था। वैराइटी इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में अभिषेक बनर्जी नें अपनी फिल्म ‘स्टोलन’ के बारे में बात की। एक्टर का कहना है कि स्टोलन फिल्म से उन्होंने काफी कुछ सीखा। इसी फिल्म ने मुझे सिखाया कि उन्हें किसी गॉड फादर की जरूरत नहीं है।
–
एक्टर ने ताना मारने वाले तरीके से कहा कि लोग मुझसे कहते हैं, ‘याद रखिए हम कोई भी फिल्म ‘फेस्टिवल फिल्म’ सोच कर नहीं बनाते। हम हमेशा कमर्शियल फिल्म सोचकर फिल्में बनाते हैं। हम हमेशा से ऐसा ही कुछ बनाना चाहते थे जो एंटरटेनिंग हो। हमें किसी भी फेस्टिवल फिल्म या इंडि फिल्म बनाने में इसलिए अजीब लगता है क्योंकि ऐसी फिल्मों को लोग अक्सर बोरिंग मानते है। लोगों का मानना है कि हम ऐसी फिल्में नहीं देखते क्योंकि ये बोरिंग होती है।’
Khabar Monkey
एक्टर अपनी फिल्म की तारीफ करते हुए कहते है, ‘नहीं सर, आपको मेरी फिल्म ‘स्टोलन’ देखनी चाहिए। आपको समझ आएगा कि ऐसी फिल्में भी मजेदार हो सकती है। आप अपना चैनल चेंज नहीं कर पाएंगे। आप अपने फोन से नजर नहीं हटा पाएंगे। ये मेरी पूरी टीम की तरफ से सभी को चैलेंज है।’
–
अभिषेक बनर्जी फिल्म ‘स्टोलन’ में नजर आए थे। एक्टर को इसी तरह के अभिनय में ज्यादा देखा जाता है। उनका मानना रहा है कि फिल्म में छोटा किरदार हो लेकिन इंपेक्टफुल हो और ये बाद उन्होंने अपनी फिल्मों से साफ की है। ‘स्टोलन’ फिल्म एक वास्तविक जीवन पर आधारित यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। 94 मिनट की इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन करण तेजपाल ने किया था।












