सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Files Petition: राहुल गांधी की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में फाइल की EC की अनियमितताओं पर याचिका​ | मोटा कहकर चढ़ाती थी छात्रा… पानी में मिलाकर सहपाठी ने पिला दिया यूरिन, हुआ एक्शन​ | महंगाई ने बढ़ाई लोगों की टेंशन, दो साल के हाई पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Google Drive Storage Free: बिना पैसे खर्च किए ऐसे खाली करें Gmail और Google Drive का स्टोरेज​

Google Drive Storage Free: आज के डिजिटल दौर में लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन होता है। स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के लिए उसमें गूगल अकाउंट बनाना होता है। इसके बाद ही हम फोन में कोई एप्लीकेशन डाउनलोड कर पाते हैं। ऐसे में यूजर जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज का इस्तेमाल करते हैं।  गूगल हर […]

Google Drive Storage Free: आज के डिजिटल दौर में लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन होता है। स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के लिए उसमें गूगल अकाउंट बनाना होता है। इसके बाद ही हम फोन में कोई एप्लीकेशन डाउनलोड कर पाते हैं। ऐसे में यूजर जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज का इस्तेमाल करते हैं। 

गूगल हर यूजर को जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज तीनों को मिलाकर कुल 15 GB का स्टोरेज मुफ्त देता है। लेकिन कई बार लंबी फाइल्स, लंबे वीडियो की वजह से स्टोरेज भर जाता है। ऐसे में फिर नये मेल नहीं आते हैं, ऐसे में बिना सब्सक्रिप्शन लिए आप आसान तरीके स्टोरेज खाली कर सकते हैं। आइए जानें क्या है तरीका?

जीमेल में बड़ी फाइलें ढूंढकर हटाएं

जीमेल में भारी अटैचमेंट वाले ईमेल ढूंढकर हटाने और स्टोरेज खाली करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स के बारें में बताते हैं। 

1. स्टोरेज खाली करने के लिए जीमेल के सर्च बार में ‘has:attachment larger:10M’ लिखकर सर्च करें। 10 एमबी से बड़ी सभी फाइल्स ईमेल एक साथ आ जाएंगे। आप 10M की जगह अपनी जरूरत के हिसाब से साइज बदल सकते हैं, जैसे larger:5M।  

2. अब जो ईमेल जरूरी न हों, उन्हें एक साथ सिलेक्ट करके डिलीट कर दें। इससे बहुत सारे जीबी स्पेस मिनटों में खाली हो जाएगा। 

गूगल ड्राइव में अपनी बड़ी फाइल्स को छांटें

1. अपने कंप्यूटर पर Google Drive ओपन करें।

2. बाईं तरफ के मेन्यू में सबसे नीचे दिख रहे Storage विकल्प पर क्लिक करें।

3. यहां आपको आपकी सभी फाइल्स की लिस्ट दिखाई देगी।

4. अगर फाइल्स पहले से साइज के अनुसार नहीं दिख रही हैं, तो ऊपर की तरफ Storage used  वाले कॉलम हेडर पर क्लिक करें।

5. इससे आपकी सबसे बड़ी फाइल्स सबसे ऊपर आ जाएंगी। फिर जो काम की फाइल्स न हो उसे तुरंत रिमूव कर दें।

ट्रैश फोल्डर को खाली करें

फाइलों को डिलीट करने के बाद भी वे स्पेस लेती रहती हैं जब तक कि आप ट्रैश को खाली न कर दें।

1. बाईं तरफ के मेन्यू में Trash पर क्लिक करें।

2. ऊपर दाईं तरफ दिख रहे Empty Trash बटन पर क्लिक करें।

3. कन्फर्म करने के लिए Delete forever पर क्लिक कर दें।

स्पैम फोल्डर को साफ करें

कभीकभी अनचाही फाइलें स्पैम फोल्डर में जमा हो जाती हैं।

1. बाईं तरफ के मेन्यू में Spam फोल्डर पर क्लिक करें।

2. ऊपर दिख रहे Delete all spam files now पर क्लिक करें।

अनचाहे फोटो और वीडियो करें डिलीट

गूगल में जो फाइल्स, फोटोज, वीडियो, स्क्रीनशॉट फोटो जो बिना काम के हों उन्हें डिलीट कर दें। इसके अलावा फोटोज की क्वालिटी को ‘ओरिजनल’ से ‘स्टोरेज सेवर’ में बदलकर  कई जीबी स्पेस बचा सकते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY